हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bharat Nirman Summit 2026: 'मैं Gen Z की सराहना करती हूं'- साइना नेहवाल ने पेपर लीक प्रोटेस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान

Bharat Nirman Summit 2026: नई दिल्ली में News24 के भारत निर्माण समिट 2026 कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसी बीच भारतीय बैडमिंटन दिग्गज साइना नेहवाल ने Gen Z प्रोटेस्ट, अपने करियर और माता-पिता से मिले सपोर्ट समेत अलग-अलग विषयों पर बात की.

विज्ञापन
भारत निर्माण समिट के मंच पर नजर आईं साइना नेहवाल (Image: News 24)

Bharat Nirman Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित News24 के भारत निर्माण समिट 2026 के मंच पर भारतीय बैडमिंटन दिग्गज साइना नेहवाल नजर आईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने से जुड़े रोडमैप को लेकर इस कार्यक्रम में चर्चा हुई. खेल जगत में भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाली बैडमिंटन दिग्गज साइना नेहवाल ने भारत निर्माण समिट कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अलग-अलग विषयों पर बात की. उन्होंने Gen Z प्रोटेस्ट की भी सराहना की.

साइना नेहवाल ने Gen Z को किया सैल्यूट

साइना नेहवाल ने भारत निर्माण समिट 2026 के मंच पर Gen Z द्वारा नीट पेपर लीक को लेकर किए गए प्रोटेस्ट की तारीफ की. साइना ने कहा, ‘पेपर लीक होना अच्छी बात नहीं है. इस वजह से मुद्दे को उठाने और इतना प्रदर्शन करने के लिए Gen Z को मेरा सैल्यूट है. मेरे हिसाब से अपशब्दों का उपयोग करना गलत है, क्योंकि इससे उनके पालन-पोषण का पता चलता है. अगर भारत के युवा शांति से भी प्रदर्शन करते, तो प्रधानमंत्री तक उनकी बात पहुंच जाती.’

‘मुझे बचपन से खेल पसंद था’

साइना नेहवाल ने खेल के प्रति रुचि और अपने शुरुआती सफर के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे बचपन से ही खेल में बहुत रुचि थी. मैं जब भी कोई खेल खेलती थी, तो मेरा जोश अलग स्तर पर रहता था और खेल के मामले में मेरा नजरिया अच्छा था. यह चीज अमूमन बच्चों में कम देखने को मिलती है. सभी बच्चों को खेलना पसंद होता है, लेकिन ज्यादातर बच्चे सिर्फ मनोरंजन के लिए खेलते हैं. मैं बचपन से ही खेल को लेकर सीरियस थीं और मुझे हमेशा ही नंबर 1 आना होता था. शायद मैं बचपन से ही काफी गंभीर थी मुझे पहले नंबर पर आना था, अच्छा प्रदर्शन करना था, प्रतिस्पर्धा की भावना हमेशा मेरे अंदर रहती थी.’

विज्ञापन

पीएम मोदी की जमकर की प्रशंसा

भारत निर्माण समिट 2026 के मंच पर साइना नेहवाल ने पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि वह हमेशा से ही नरेंद्र मोदी की फैन रही हैं और सरकार ने भारतीय खिलाड़ियों का हर तरह से समर्थन किया है. नेहवाल ने बताया कि पीएम मोदी लगातार एथलीट्स से पूछते हैं कि खेल को बेहतर करने के लिए क्या किया जा सकता है. उनका मानना है कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में खेल का स्तर बढ़ाया है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई हैं. इसी वजह से वह हमेशा ही पीएम मोदी की प्रशंसक रही हैं.

ये भी पढ़ें:-  Bharat Nirman Summit 2026 LIVE: पेपर लीक अच्छी बात नहीं, Gen Z को प्रदर्शन करने के लिए सैल्यूट- साइना नेहवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola