England Cricket Team: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस बार इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। जल्द ही टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद जोस बटलर ने इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद से बड़ा सवाल ये है कि अब इंग्लैंड टीम का नया कप्तान कौन सा खिलाड़ी हो सकता है। जिसको लेकर टीम मैनेजमेंट की तरफ से एक बड़ा हिंट मिला है।
ये खिलाड़ी हो सकता है नया कप्तान
इंग्लैंड टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने संकेत दिया था कि इंग्लैंड वनडे और टी20 के लिए अलग-अलग कप्तान नियुक्त कर सकता है। अब टीम के प्रबंध निदेशक रॉब की ने नए कप्तान पर एक और संकेत दिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए रॉब की ने कहा कि “बेन स्टोक्स सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं, इसलिए उन्हें नजरअंदाज करना बेवकूफी होगी। यह सिर्फ इस बात का नतीजा है कि इसका क्या मतलब है। जैसा कि हम जानते हैं, बेन एक बेहतरीन खिलाड़ी और एक बेहतरीन नेता हैं। यह इस बारे में ज्यादा है कि इसका उनके लिए क्या मतलब होगा? इसका उनके कार्यभार पर क्या असर होगा? ”
ये भी पढ़ें:- ICC का ऐलान, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में मैदान पर यह दिग्गज संभालेंगे कमान
आगे उन्होंने कहा कि ” मेरा माननाहै कि टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट शायद टी20 से ज्यादा करीब हैं। हम भारत को देखते हैं और जिस तरह से वे टी20 क्रिकेट खेलते हैं और उनके पास ये सभी युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन यह उनके टेस्ट खिलाड़ी हैं जो वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।”
इसके अलावा रॉब की ने हैरी ब्रूक पर भी भरोसा जताया और उनका मानना है कि स्टोक्स के साथ रहने से उन्हें भविष्य में सभी फॉर्मेट में कप्तान बनने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: नहीं होगी जेब ढीली! बिना एक पैसा खर्च किए ऐसे फ्री में देख सकेंगे IND vs NZ का फाइनल मुकाबला
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
54 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: ईशान के बाद कप्तान श्रेयस भी लौटे पवेलियन, भारत को लगा तीसरा झटका
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines