IND vs NZ

CT 2025: नहीं होगी जेब ढीली! बिना एक पैसा खर्च किए ऐसे फ्री में देख सकेंगे IND vs NZ का फाइनल मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में रोहित की पलटन की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है।

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन टूर्नामेंट में कमाल का रहा है। भारतीय टीम ने अब तक खेले सभी चार मैचों में जीत का स्वाद चखा है। सेमीफाइनल में रोहित की सेना ने कंगारुओं को चारों खाने चित करते हुए फाइनल का टिकट कटाया है। बल्ले से किंग कोहली गजब की फॉर्म में लौट चुके हैं। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या भी फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में एक बार पहले भिड़ चुके हैं, जहां रोहित की पलटन ने कीवियों ने 44 रनों से पटखनी दी थी। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप फ्री में जियोहॉटस्टार पर उठा सकेंगे। आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में टीम इंडिया आजतक न्यूजीलैंड को हरा नहीं सकी है। कप्तान रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास को पलटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ