Ben Duckett Century: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच ब्रिस्टल में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने जोरदार शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 91 गेंदों पर 107 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनकी इस धांसू पारी के दम पर इंग्लैंड ने 309 रन बनाए। उन्होंने अपने जोड़ीदार फिल सॉल्ट संग मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। अपनी इस पारी के दम पर डकेट इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा और शुभमन गिल से आगे निकल गए।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हुई सरेआम ‘बेइज्जती’, PCB ने इस बड़ी वजह से धमकाया
डकेट ने रोहित-गिल को पछाड़ा
इस शानदार शतक के दम पर डकेट के इस साल एक हजार इंटरनेशनल रन पूरे हो गए हैं और वो ऐसा करने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यहां साथी बल्लेबाज जो रूट को भी पछाड़ दिया, जिनके नाम 986 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में श्रीलंकाई खिलाड़ियों का दबदबा है, जहां टॉप थ्री बल्लेबाजों में कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका का नाम शामिल है। इस साल भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ही एक हजार रन पूरे कर सके हैं। इन दोनों के अलावा शुभमन गिल 940 रनों के साथ लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं।
जबरदस्त फॉर्म में हैं डकेट
डकेट के अलावा इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रुक ने 72 जबकि सॉल्ट ने 45 रनों की पारी खेली। बता दें कि डकेट का बल्ला इस सीरीज में जमकर बोल रहा है, जहां वो अब तक दो फिफ्टी और एक शतक जमा चुके हैं। वो इस सीरीज के पांच मैचों में 299 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका औसत 74 का रहा है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले डकेट की यह शानदार फॉर्म उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। डकेट अगर आईपीएल नीलामी में अपना नाम देते हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि उन पर फ्रेंचाइजी बड़ी राशि खर्च कर सकती हैं।
VIDEO: बांग्लादेश के खिलाफ रफ्तार से करेगा वार! तैयार है टीम इंडिया का नया ‘उमरान मलिक’
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines