VIDEO: बांग्लादेश के खिलाफ रफ्तार से करेगा वार! तैयार है टीम इंडिया का नया 'उमरान मलिक'

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट के बाद भारत और बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में ऐसे गेंदबाज को शामिल किया गया है, जो आईपीएल में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को डरा चुके हैं।

LSG TEam

IND vs BAN T20I Series: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। 15 सदस्यीय टीम के कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में एक ऐसे गेंदबाज को शामिल किया गया है, जो अपनी स्पीड से सुर्खियां बटोर चुके हैं। हम यहां बात कर रहे हैं 22 साल के युवा मयंक यादव की, जो इस साल आईपीएल में अपनी रफ्तार से कई बल्लेबाजों को डरा चुके हैं।

मयंक ने चोट के बाद वापसी की है। मयंक को उनकी स्पीड की वजह से दूसरे उमरान मलिक के नाम से भी जाना जाता है, जो अपनी स्पीड की वजह से मशहूर हैं। बता दें कि मयंक ने आईपीएल में 156.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से गेंद फेंकी थी।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ