BCCI Review Meeting: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कल यानी गुरुवार, 3 सितंबर को एक बड़ी रिव्यू मीटिंग करने जा रहा है, जिसमें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को मिली हार को लेकर चर्चा होगी. इसके अलावा, इस बैठक में चोटिल खिलाड़ियों और आगामी न्यूजीलैंड दौरे के साथ-साथ 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए प्लान भी तैयार किया जाएगा. इस मीटिंग में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल हो सकते हैं.
चोटिल खिलाड़ियों को लेकर होगी चर्चा
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की यह रिव्यू मीटिंग गुरुवार, 3 सितंबर को मुंबई में होनी है. इस बैठक में आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली हार का रिव्यू होगा. इसके अलावा, आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर के साथ-साथ भविष्य के दौरों को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं. साथ ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों और मौजूदा समय की सबसे बड़ी समस्या चोटिल खिलाड़ियों को लेकर भी चर्चा होगी. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में टीम मैनेजमेंट अपनी जरूरतों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बोर्ड के सामने अपना पक्ष रखेगा, जिसमें खासकर लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ी अहम मुद्दा होगा.
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि श्रीलंका दौरे के लिए टीम चुनने से पहले चीफ सिलेक्टर को पता नहीं था कि जसप्रीत बुमराह फिट हैं या नहीं. इसको लेकर उन्होंने एक ईमेल भी लिखा था. बता दें कि, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए जो 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है, उनमें से 4 खिलाड़ियों के आगे एस्ट्रिक लगा है. इसका मतलब है कि वे फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम में शामिल किए जाएंगे.
न्यूजीलैंड दौरे पर होगा खास फोकस
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इस मीटिंग में बोर्ड का मुख्य फोकस इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर रहने वाला है. इस दौरे पर टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20I, 5 वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम है और फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को ये दोनों टेस्ट जीतना बहुत जरूरी है.
ऐसे में टीम मैनेजमेंट न्यूजीलैंड दौरे पर 5-6 तेज गेंदबाजों को अपने साथ ले जाना चाहता है. इनमें मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरुनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप के नाम शामिल हैं. बैठक में इन गेंदबाजों की उपलब्धता, फिटनेस और टीम में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Women’s Asia Cup 2026: पाकिस्तान ने थाईलैंड को बुरी तरह से हराया, फिर भी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर टीम इंडिया
हार्दिक पांड्या की फिटनेस चिंता का विषय
वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस भी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. फिट न होने के कारण हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20I सीरीज के लिए भी नहीं चुने गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि वह वनडे मैच में 5-6 ओवर ही कर सकते हैं. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक बेहद अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स के लिए सिर दर्द बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- 14 चौके और 8 छक्के… प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी शतक ठोक मचाया कोहराम, अकेले दम टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
9 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
24 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
31 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - दैनिक जागरण [Abhishek Tripathi]
First published on:
Know More: Editorial Guidelines