Team India Squads for West Indies Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के बीच आज यानी 16 सितंबर को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी की अहम मीटिंग होने वाली है. इस बैठक के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होगा. इससे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम की तस्वीर भी लगभग साफ हो जाएगी. साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर भी फैसला हो सकता है.
एक साथ 3 टीमों का होगा ऐलान
भारतीय चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर आज (16 सितंबर) आखिरी बार टीम इंडिया का चयन कर सकते हैं, क्योंकि उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है और आगे उनके पद पर बने रहने की उम्मीद बेहद कम है. अगकर की अगुवाई में सिलेक्शन कमेटी आज वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाले वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 टीम के अलावा, ईरानी ट्रॉफी के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान होगा.
सबकी नजरें खासकर भारतीय वनडे टीम पर होगी और चयनकर्ताओं के सामने वनडे टीम का कॉबिनेशन बनाना सबसे बड़ी चुनौती होगी. कई अहम खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं तो कई खिलाड़ी इस सीरीज के दौरान एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे होंगे. ऐसे में वेस्टइंडीज सीरीज में लंबे समय से बाहर चल रहे कई खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है.
कितने बजे शुरू होगी मीटिंग?
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 टीम के चयन के लिए सिलेक्टर्स की मीटिंग भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे के बाद होगी. पहले खबर थी यह मीटिंग दोपहर 1 बजे होगी, लेकिन अब इसमें देरी हुई है. इस बैठक के बाद टीमों का ऐलान किया जाएगा. वहीं, इस बैठक में यह भी चर्चा होगी कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल आगे बढ़ाया जाए या नहीं.
रोहित और विराट को मिलेगी जगह?
टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. रोहित और विराट 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जाहि कर चुके हैं. अब वेस्टइंडीज सीरीज के लिए इन दोनों दिग्गजों का सिलेक्शन आगे के योजना में उनके शामिल रहने को लेकर अहम संकेत होगा.
इंग्लैंड सीरीज के दौरान रोहित के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ एक धमाकेदार शतक जड़कर वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी. वहीं, विराट भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर भविष्य के योजनाओं में बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें- ICC T20I रैंकिंग में अभिषेक शर्मा का बड़ा धमाका, साहिबजादा फरहान को छोड़ा पीछे, ईशान किशन नंबर-1 पर कायम
भारत-वेस्टइंडीज वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर को होगा. सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे.
- 27 सितंबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच
- 30 सितंबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच
- 3 अक्टूबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच
वहीं, टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा. इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में होगा. 14 अक्टूबर को चौथा मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का 5वां और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा. सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे.
- पहला टी20 – 6 अक्टूबर, लखनऊ
- दूसरा टी20 – 9 अक्टूबर, रांची
- तीसरा टी20 – 11 अक्टूबर, इंदौर
- चौथा टी20 – 14 अक्टूबर, हैदराबाद
- पांचवां टी20 – 17 अक्टूबर, बेंगलुरु
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, एशियन गेम्स से पहले फिट हुईं स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines