Shreyas Iyer: फिलहाल भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए तैयारियों में जुट चुकी है। बांग्लादेश के बाद टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर ही 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के लिहाज से दोनों टीमों के लिए अहम है। हालांकि सीरीज की शुरुआत से पहले ही श्रेयस अय्यर का पत्ता साफ हो सकता है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले हो सकता है बड़ा फैसला
बीसीसीआई के एक सूत्र ने टेलीग्राफ से बात करते हुए श्रेयस के बारे में बड़ा खुलासा किया है। अधिकारी ने कहा ‘श्रेयस अय्यर अब अगर ईरानी कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उनके पास रणजी ट्रॉफी में रन बनाने का अच्छा मौका है। विश्व कप 2023 में वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। दलीप ट्रॉफी में अभी एक राउंड और बाकी है। उन्हें फॉर्म हासिल करने की जरूरत है। शॉर्ट बॉल के खिलाफ अपनी समस्याओं के कारण वह शायद ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे। लेकिन घर पर अय्यर ने खूब रन बनाए हैं।’
इस साल ही हुए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर
अय्यर विश्व कप 2023 के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। इसके बाद उन्हें रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ भी खेली गई 5 मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच में मौका दिया। लेकिन अय्यर ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपनी आखिरी 4 टेस्ट पारियों में 35,13,27 और 29 रन बनाए थे।
वहीं दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया D की ओर से खेलते हुए अय्यर ने एक भी शतक नहीं जमाया। उन्होंने पहले मैच में इंडिया C के खिलाफ 9 और 54 रन बनाए थे। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 0 और 41 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: सभी देश टीम इंडिया के दुश्मन!, बांग्लादेश सीरीज से पहले रोहित शर्मा के बयान ने मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines