सभी देश टीम इंडिया के दुश्मन! बांग्लादेश सीरीज से पहले रोहित शर्मा के बयान ने मचाई सनसनी

Rohit Sharma press conference: बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने 17 सितंबर को चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने इशारों ही इशारों में सभी देश को टीम इंडिया का दुश्मन बता दिया है। अब रोहित का ये बयान चर्चा में है।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Rohit Sharma press conference: भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज घरेलू सरजमीं पर खेलने के लिए तैयार है। टीम इंडिया पिछले कई दिनों से चेन्नई में खूब मेहनत कर रही है। पहला मैच चेन्नई में खेला जाना है। हालांकि सीरीज की शुरुआत से ठीक दो दिन पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भविष्य को लेकर बात की। साथ ही हिटमैन ने सभी देश को इशारों ही इशारों में टीम इंडिया का दुश्मन बता दिया।

विज्ञापन

रोहित शर्मा का बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश सीरीज से पहले अपनी रणनीति पर भी खुलकर बात की। लेकिन इस दौरान रोहित ने बड़ा बयान दे दिया। अपनी कॉन्फ्रेंस के दौरान हिटमैन ने कहा ‘आज सभी देश भारतीय टीम को हराना चाहते हैं। सभी टीम को भारत को हराने में मजा आता है। उनको मजे लेने दो। लेकिन हमें अपने काम पर फोकस करना है। हमें मैच जीतना है। हम ये नहीं सोच सकते हैं कि हमारी विरोधी टीम हमारे बारे में क्या सोच रही है। उनकी सोच क्या है। इंग्लैंड भी जब भारत आई थी तब उन्होंने भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमारे बारे में बात की थी। लेकिन हमने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया था।’

विज्ञापन

रोहित के बयान ने साफ कर दिया कि सभी देश भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर नजरें

बांग्लादेश के खिलाफ सीनियर खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल को भी मौका दिया गया है। इन खिलाड़ियो ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। ऐसे में रोहित ने इन खिलाड़ियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर प्रशंसा की। रोहित का मानना है कि इन खिलाड़ियों में भारत के लिए रन बनाने की भूख है। हालांकि इन खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम एकादश में मौका मिलता है या नहीं ये आने वाला समय तय करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ