T20 World Cup 2024: विश्व कप खेलने का सपना हर किसी का होता है। भारत के भी सभी खिलाड़ी चाहते होंगे कि उन्हें विश्व कप में खेलने का मौका मिल जाए। इसी साल के जून महीने से टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होने वाला है। इससे पहले क्रिकेट का महापर्व आईपीएल खेला जाएगा। ऐसे में अधिकांश खिलाड़ियों की प्लानिंग होगी कि वह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन अगर करते हैं, तो उन्हें सीधे टी20 विश्व कप के लिए सेलेक्ट कर लिया जाएगा। लेकिन ऐसे खिलाड़ी जो सिर्फ आईपीएल के भरोसे बैठे हैं, उन्हें करारा झटका लगा है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि टी20 विश्व कप 2024 में खिलाड़ियों के चयन का मुख्य आधार आईपीएल नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऋषभ पंत की मां को एक्सीडेंट के बाद थी इस बात की चिंता, डॉक्टर ने किया खुलासा
टी20 विश्व कप को लेकर क्या है फरमान
बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि आईपीएल वैसे तो काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन इतना नहीं कि इसके आधार पर खिलाड़ियों का टी20 विश्व कप के लिए चयन कर लिया जाए। ऐसे में अगर खिलाड़ी ये सोच रहे हैं कि वह आईपीएल 2024 में अच्छा खेलकर भारत के लिए टी20 विश्व कप खेल लेंगे, तो यह गलत है। बीसीसीआई सूत्र ने साफ कह दिया है कि आईपीएल नहीं बल्कि इंटरनेशनल या फिर डोमेस्टिक क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टी20 विश्व कप के लिए चुना जाएगा। इससे दर्जनों खिलाड़ियों को करारा झटका लगा है। भारत के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल को डोमेस्टिक क्रिकेट से अधिक तवज्जो देते हैं।
https://twitter.com/Toxic_tha_yaar/status/1767426659337355680
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: RCB और MI के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल, इन 11 धुरंधरों के साथ उतर सकती है टीमें!
ईशान किशन को एक और झटका
खिलाड़ी सोचते हैं कि अगर वह आईपीएल में अच्छा खेलते हैं, तो उन्हें ना सिर्फ टीम इंडिया में एंट्री मिल जाएगी, बल्कि आईपीएल में उसकी कीमत भी बढ़ जाएगी। इस कारण से खिलाड़ी किसी न किसी बहाने से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने से इनकार कर देते हैं और वह आईपीएल के लिए तैयारियों में जुड़ जाते हैं। ईशान किशन बीते कुछ समय से इसी विवाद को लेकर सुर्खियों में है। ईशान को लेकर दावा किया जा रहा है कि खिलाड़ी ने आईपीएल खेलने के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेला। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि इसी कारण से बीसीसीआई ने उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी कैंसिल कर दिया। अब जब बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि आईपीएल टी20 विश्व कप के लिए सेलेक्शन का मुख्य आधार आईपीएल नहीं होगा। इससे कई खिलाड़ियों को जोरदार झटका लगा होगा।
ये भी पढ़ें:-IPL 2024 से इंग्लिश खिलाड़ियों के नाम वापस लेने पर भड़का पूर्व खिलाड़ी, ‘ऑक्शन में अपने जोखिम पर खरीदें..’
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
30 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
34 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
55 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines