BCCI सूत्र का बड़ा खुलासा, आखिर क्यों सरफराज खान को नहीं मिला इंडिया ए टीम में मौका?

Why Sarfaraz Khan Not Selected India A: बीसीसीआई ने हाल ही में इंडिया ए टीम का ऐलान किया था, जिसकी कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई है. हालांकि इस टीम में सरफराज खान को शामिल नहीं किया गया. जिसपर काफी बवाल भी छिड़ा हुआ है. जिसपर अब बीसीसीआई सूत्र ने जवाब दिया है.

sarfaraz khan

sarfaraz khan

Why Sarfaraz Khan Not Selected India A: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में इंडिया ए टीम का ऐलान किया था जो साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेलेगी. जिसकी कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत करते हुए दिखाई देंगे. जो फिलहाल रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. हालांकि इस सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में सरफराज खान को टीम में शामिल नहीं किया गया. जिसपर काफी बवाल भी छिड़ा हुआ है. इसको लेकर बीसीसीआई और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी काफी सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब इस मामले पर बीसीसीआई का सूत्र का रिएक्शन सामने आया है, जिसने बताया है कि आखिर क्यों सरफराज खान को इंडिया ए टीम में नहीं चुना गया?

सरफराज खान को क्यों नहीं मिला टीम में मौका?

सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उनको टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है. इसको लेकर अब बीसीसीआई सूत्र ने एनडीटीवी को बताया कि “सरफराज खान इंजरी के चलते बाहर चल रहे थे और चोट से वापस लौटने पर उन्होंने सिर्फ एक ही मैच खेला. लेकिन सेलेक्टर घरेलू क्रिकेट में उनकी फिटनेस और फॉर्म का मूल्यांकन करेंगे, इसके बाद उनको इंडिया ए टीम में चुने जाने पर विचार किया जाएगा. उम्मीद करते हैं सरफराज को जल्द ही टीम में मौका मिलेगा.”

रणजी ट्रॉफी में खेली थी शानदार पारी

चोट से वापस लौटने के बाद सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में मुंबई के लिए मैच खेला. इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सरफराज ने 74 रनों की पारी खेली थी.

इससे पहले सरफराज को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 92 रनों की पारी खेली थी, इसके बाद वे इंजरी के चलते टीम से बाहर हो गए थे. चोट के चलते सरफराज खान वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी नहीं चुने गए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ