KKR vs SRH IPL 2024 Playoffs: IPL 2024 के क्वालिफायर-1 में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। मैच के दौरान एक चीज ने फैंस का ध्यान खींचा। स्कोर कार्ड पर डॉट बॉल के स्थान पर या तो पेड़ की इमोजी या फिर ग्रीन डॉट आ रहा है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि आखिरी यह क्या है।
BCCI की अनोखी पहल
तो बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत प्लेऑफ में प्रत्येक डॉट बॉल पर BCCI 500 पौधे लगाएगा। पिछले सीजन भी ऐसा देखने को मिला था। IPL 2023 के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 4 राज्य असम, गुजरात, कर्नाटक और केरल में 1,47,000 पौधे लगाए थे। BCCI की इस पहल की काफी सराहना भी हो रही है। यह पर्यावरण के हिसाब से काफी अच्छी पहल है।
159 रन पर ही सिमटी हैदराबाद
मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 19.3 ओवर में 159 रन पर ही सिमट गई। राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 55 रन की पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने 32 और कप्तान पैट कमिंस ने 30 रन की पारी खेली। कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से मिचेल स्टार्क को 3 सफलताएं मिली। उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने 2 और वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट झटका। कोलकाता नाइटराइडर्स को अगर फाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें 20 ओवर में 160 रन बनाने होंगे।
ये भी पढ़ें: LPL 2024: IPL में किया दमदार प्रदर्शन, अब इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मथीशा पथिराना
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा एलिमिनेटर, जानें इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
22 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
43 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
55 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines