हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए फिर से टल गया भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, सामने आई बड़ी वजह

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा एक बार फिर से टाल दी गई है। आइए इसकी वजह जानते हैं।

विज्ञापन
Indian Cricket Team

India vs England Test Series: आईपीएल 2025 का रोमांच फिर से शुरू हो चुका है। इस लीग के खत्म होने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होगी, जहां टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे की शुरुआत 20 जून को हेडिंग्ले में होने वाले मुकाबले के साथ होगी। बीसीसीआई को इस दौरे के लिए टीम का ऐलान 23 मई को करना था। लेकिन अब रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि बोर्ड मई के आखिर तक टीम का ऐलान करेगी।

‘क्रिकबज’ के अनुसार, बीसीसीआई को आईपीएल 2025 के फिर से शुरू होने की वजह से इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा में देरी करनी पड़ी है। शुरुआत में बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि वे 20 मई तक टीम की घोषणा कर देंगे। लेकिन फिर इसे 23 मई तक टाल दिया गया और अब एक बार फिर से इसे आगे बढ़ा दिया गया है। आईपीएल 2025 की बेशक फिर से शुरुआत हो गई है, लेकिन बीसीसीआई को अब भी शेड्यूल और प्लेऑफ के लिए स्थान को लेकर माथापच्ची करनी है।


यह भी पढ़ें: ‘उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए’, विराट कोहली को लेकर दिग्गज क्रिकेटर की मांग ने छेड़ी बहस

विज्ञापन

देरी की एक वजह यह भी है कि बोर्ड इंग्लैंड रवाना होने वाली इंडिया ‘ए’ टीम को भी अंतिम रूप दे रहा था, जिसकी घोषणा शुक्रवार को की गई। हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि बोर्ड को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान करना है, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लिया है। इसके अलावा भारत के नए टेस्ट कप्तान की भी घोषणा की जानी है। इन सभी में से कोई भी फैसला लेना आसान नहीं है।

टीम के साथ गंभीर भी रवाना होंगे इंग्लैंड

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया 6 जून को रवाना होगी। इस टीम में साई सुदर्शन और शुभमन गिल को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी होंगे, क्योंकि दोनों खिलाड़ी पहले ही वहां पहुंच जाएंगे। दोनों को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है, जो 6 जून को नॉर्थम्पटन में शुरू होगा। टीम के साथ हेड कोच गौतम गंभीर भी रवाना होंगे।

विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट, हेडिंग्ले 20-24 जून
दूसरा टेस्ट, एजबेस्टन 2-6 जुलाई
तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स 10-14 जुलाई
चौथा टेस्ट, ओल्ड ट्रैफर्ड 23 जुलाई से 27 जुलाई
पांचवां टेस्ट, ओवल 31 जुलाई से 4 अगस्त

यह भी पढ़ें: ‘वो मेरे लिए चीकू ही रहेगा…’, विराट कोहली के खास दोस्त ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola