'वो मेरे लिए चीकू ही रहेगा...', विराट कोहली के खास दोस्त ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी

Virat Kohli: विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद ईशांत शर्मा ने उनके बचपन के दिनों को याद किया। साथ ही उन्होंने विराट के संन्यास पर भी बड़ा बयान दिया है।

IPL 2025 - 2025-05-17T221757.424

Virat Kohli: IPL 2025 के दौरान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनके इस फैसले से फैंस ही नहीं, क्रिकेट जगत के कई लोग हैरान रह गए। इस समय विराट कोहली के रिटायरमेंट की चर्चा हर जगह हो रही है। लोगों का मानना है कि विराट कोहली अभी भी कम से कम 3-4 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। सभी को ऐसा लग रहा था कि वह और लंबा क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन उन्होंने अचानक यह फैसला ले लिया। विराट के बचपन के दोस्त ईशांत शर्मा का भी कुछ ऐसा ही मानना है।

विज्ञापन

ईशांत शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

विराट कोहली के बचपन के दोस्त और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने इस पर अपनी राय दी है। उन्होंने ‘स्टार स्पोर्ट्स के प्रेस रूम शो’ में बातचीत करते हुए कहा कि विराट कोहली उनके लिए सिर्फ एक क्रिकेटर या स्टार नहीं हैं, बल्कि उनके बचपन के साथी हैं। दोनों अंडर-17 से एक-दूसरे को जानते हैं और एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया है। ईशांत का मानना है कि विराट कोहली हमेशा उनके लिए चिकू ही रहेंगे।

विज्ञापन

ईशांत शर्मा ने अपने अंडर-19 के दिनों की यादें भी ताजा कीं। उन्होंने बताया कि जब वो और विराट अंडर-19 टीम में थे, तो एक ही कमरे में रहते थे। दोनों मिलकर अपना खर्चा संभालते थे और खाते-पीते समय पैसे गिनते थे कि कितना पैसा बचा है। ईशांत ने बताया कि वो दोनों यात्रा भत्ते से पैसे बचाकर घर ले जाते थे।

ईशांत ने कहा कि विराट कोहली उनके लिए खास हैं, क्योंकि उन्होंने विराट को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि भले ही विराट कोहली आज एक बहुत बड़े स्टार हैं और पूरी दुनिया उन्हें पसंद करती है, लेकिन उनके लिए वो अब भी वही पुराने दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि जब आपका भाई इतनी ऊंचाइयों तक पहुंच जाए, तो गर्व होता है।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में रन मशीन

विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। अभी तक उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 63.13 की औसत से कुल 505 रन बनाए हैं, जो काफी शानदार है। आईपीएल 2025 में भी वह कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बेंगलुरु की टीम के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली ही हैं। उनके शानदार खेल की वजह से टीम को कई मैचों में जीत भी मिली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ