हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI का मनोज तिवारी के खिलाफ एक्शन, रणजी ट्रॉफी को लेकर की थी टिप्पणी

BCCI Action Manoj Tiwary: बंगाल टीम के कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी को रणजी ट्रॉफी को लेकर पोस्ट करना भारी पड़ गया है। बीसीसीआई ने मनोज तिवारी के खिलाफ एक्शन लिया है।

विज्ञापन
BCCI fined manoj tiwary ranji trophy 2024 Image Credit: Social Media

BCCI Action Manoj Tiwary: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब एक्शन लिया है। दरअसल बीते कुछ दिन पहले मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी को बंद करने की मांग उठाई थी। बता दें, इन दिनों भारत में रणजी ट्रॉफी भी खेली जा रही है। रणजी ट्रॉफी में मनोज तिवारी बंगाल टीम की कप्तानी करते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मनोज तिवारी रणजी ने रणजी ट्रॉफी को बंद करने का बीसीसीआई से आग्रह किया था। मनोज तिवारी के मुताबिक रणजी ट्रॉफी का क्रेज लगातार कम होता जा रहा है और इस टूर्नामेंट में बहुत सारे सुधार करने की जरुरत भी है।

बीसीसीआई ने मनोज तिवारी पर लगाया जुर्माना

बंगाल टीम के कप्तान मनोज तिवारी को रणजी ट्रॉफी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करना भारी पड़ गया है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मनोज तिवारी पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार बीसीसीआई द्वारा लगाए गए जुर्माने का खुद मनोज तिवारी ने खुलासा किया है। इससे पहले मनोज तिवारी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा था कि अगले सीजन से रणजी ट्रॉफी को बंद कर देना चाहिए। रणजी में बहुत सारी चीजें गलत हो रही है जिसमें काफी ज्यादा सुधार की आवश्यकता है। रणजी ट्रॉफी की चमक भी अब फीकी पड़ती जा रही है जिससे मैं निराश हूं।

IPL को लेकर भी बोले मनोज तिवारी

इतना ही नहीं मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी के घटते और आईपीएल के बढते क्रेज को लेकर कहा कि उनकी आलोचना ने इस निर्देश को प्रभावित किया होगा, जिसका उद्देश्य ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों पर दबाव डालना है, जो रणजी ट्रॉफी भागीदारी पर आईपीएल को प्राथमिकता देते हैं। मनोज तिवारी का मानना है फर्स्ट क्लास क्रिकेट से ज्यादा आजकल युवा खिलाड़ी छोटे प्रारूप वाले टूर्नामेंट को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। जिससे बल्लेबाजों की तकनीक पर भी प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, धाकड़ बल्लेबाज की होगी एंट्री

ये भी पढ़े:- IND vs ENG: रांची टेस्ट से बाहर हो सकता है धाकड़ गेंदबाज, टेंशन में आई टीम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘घरेलू क्रिकेट से ज्यादा आईपीएल को महत्व देना गलत…;’ जय शाह ने दिया बयान, निशाने पर हार्दिक और ईशान!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola