हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष, इन 3 दिग्गजों को भी मिली जगह

Parvinder Awana: बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को जूनियर सिलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. अवाना के अलावा कृष्णा दास, राकेश पटेल और अर्जुन यादव को भी जूनियर चयन समिति में जगह मिली है.

विज्ञापन
परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष (PIC Credit - @BCCI/X)

Parvinder Awana: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जूनियर सिलेक्शन कमेटी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को जूनियर सिलेक्शन कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बोर्ड ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मीडिया रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी. क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी करने के बाद अवाना के नाम की सिफारिश की थी. उनके अलावा कृष्णा दास, राकेश पटेल और अर्जुन यादव को भी जूनियर चयन समिति में जगह मिली है. वहीं, चयन समिति के 5वें सदस्य की नियुक्ति जल्द की जाएगी.

परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं. अवाना की जिम्मेदारी जूनियर क्रिकेटरों का चयन और भारतीय क्रिकेट के उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की होगी. 40 वर्षीय अवाना भारत के लिए दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 62 मैच खेले और 191 विकेट हासिल किए. उन्होंने दिल्ली, इंडिया ए और रेस्ट ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व किया. वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से भी खेल चुके हैं.

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अवाना ने कोचिंग के क्षेत्र में कदम रखा. उन्होंने दिल्ली की अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के साथ काम किया. इसके अलावा, वह भारत की अंडर-19 टीम और BCCI तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के विभिन्न हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्रम से भी जुड़े रहे हैं. अब उन्हें जूनियर चयन समिति की कमान सौंपी गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब, अमित मिश्रा का बड़ा खुलासा

इन 3 दिग्गजों को भी जूनियर चयन समिति में मिली जगह

परविंदर अवाना के अलावा कृष्णा दास, राकेश पटेल और अर्जुन यादव को भी जूनियर चयन समिति में जगह मिली है. दास असम और गोवा के लिए खेल चुके पूर्व तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 49 मैच खेले और 166 विकेट अपने नाम किए. वह भारत की अंडर-19 और इंडिया ए टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. खेल के अलावा उनके पास कोचिंग का भी अच्छा-खासा अनुभव है. वह भारतीय अंडर-19 टीम के गेंदबाजी कोच रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी भी संभाली है.

विज्ञापन

वहीं, राकेश गुजरात और बड़ौदा की टीमों के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने इंडिया ए का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ दलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया है. कोचिंग के क्षेत्र में पटेल ने गुजरात और बड़ौदा की अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर टीमों के साथ काम किया है. वह 2025-26 सीजन में बड़ौदा की अंडर-23 टीम के मुख्य कोच भी रहे. उनके अनुभव से जूनियर खिलाड़ियों के चयन में मदद मिलने की उम्मीद है.

जूनियर चयन समिति में फिलहाल ये सदस्य

  • परविंदर अवाना – अध्यक्ष
  • कृष्णा दास – सदस्य
  • राकेश पटेल – सदस्य
  • एन. अर्जुन यादव – सदस्य

ये भी पढ़ें- 30 की उम्र में भारतीय बल्लेबाज सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola