Rohit and Virat Should Play Domestic: बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट सामने आने के बाद से कई मुद्दों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस कॉन्ट्रैक्ट में भारत के विस्फोटक खिलाड़ी ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं करने पर मुद्दा गरमाया हुआ है। देशभर के कई बड़े खिलाड़ी बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट पर बयान दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर चर्चा जोरों पर है। कुछ फैंस इस कॉन्ट्रैक्ट को परफेक्ट बता रहे हैं, तो कुछ इसमें कई सुधार बता रहे हैं। इस कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर ने भी बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट पर बयान दे दिया है। खिलाड़ी ने कहा कि अगर ऐसी बात है, फिर तो भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
ये भी पढ़ें:- ‘फिर हार्दिक को क्यों मिली जगह…,’ इरफान पठान ने कॉन्ट्रैक्ट से ईशान और अय्यर को बाहर करने पर निकाला गुस्सा
‘हम सभी खेला करते थे डोमेस्टिक’
भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने बीसीसीआई का कॉन्ट्रैक्ट जारी होने के बाद बड़ा बयान दिया है। खिलाड़ी ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने पर बयान देते हुए कहा कि जो भी नियम बनाए जा रहे हैं, यह सभी खिलाड़ियों पर समान रूप से लागू होना चाहिए। उन्होंने अपने जमाने के क्रिकेटरों के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे दौर में जब कोई खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलते थे, तो वह अपने राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे और लगातार प्रैक्टिस में बने रहते थे। उस दौर में बिशन सिंह बेदी, मदन लाल, मोहिंदर अमरनाथ, चेतन चौहान, सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल और करसन घावरी मेरे जैसे खिलाड़ी भी घरेलू क्रिकेट खेलते थे और अपने राज्य का नाम ऊंचा करते थे, लेकिन आज के खिलाड़ियों में यह बिलकुल भी देखने को नहीं मिल रहा है।
ये भी पढ़ें:- BCCI Central Contract: उमरान मलिक समेत 5 गेंदबाजों की लगेगी लॉटरी, अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए भी खास प्रस्ताव
इंग्लैंड में खेला जाता है काउंटी क्रिकेट
कीर्ति आजाद ने कहा कि बीसीसीआई का फैसला अच्छा है। खिलाड़ियों के भीतर यह होना चाहिए कि अगर उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिल रहा है, तो वह घरेलू क्रिकेट में समय व्यतीत करें। लेकिन सिर्फ ईशान और अय्यर को इस फैसले के तहत दंडित करने का फैसला सही नहीं है। अगर यही रुल है, तो यह सभी खिलाड़ियों को फॉलो करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ी जब भारतीय टीम के लिए नहीं खेलते हैं, तब वह काउंटी क्रिकेट खेला करते हैं। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी इसे फॉलो किया करते हैं। इंग्लैंड में 20 से अधिक काउंटी क्रिकेट हैं। खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में टी20 के साथ-साथ तीन दिवसीय और चार दिवसीय क्रिकेट भी खेला करते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: देवदत्त पडिक्कल का डेब्यू कंफर्म, एक खिलाड़ी की छुट्टी तय! धर्मशाला टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
23 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
24 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines