Ranji Trophy 2024 Shreyas Iyer: भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम में वापसी के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उतरे। दरअसल रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई और तमिलनाडु की टीम आमने-सामने थी। इस मैच में श्रेयस अय्यर मुंबई की तरफ से खेलने मैदान पर उतरे। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद फैंस को श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें थी कि वो सेमीफाइनल में कमाल का प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऐसा हो न सका। इस मैच में श्रेयस अय्यर महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। फैंस को उम्मीद थी कि रणजी ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर अय्यर बीसीसीआई अधिकारियों को करारा जवाब देंगे लेकिन रणजी में आते ही अय्यर फ्लॉप हो गए।
दरअसल इससे पहले श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन एक मैच खेलने के बाद अय्यर इंजर्ड हो गए थे। जिसके बाद एनसीए ने उनको फिट घोषित कर दिया था और अय्यर को रणजी ट्रॉफी में मैच खेलना था। लेकिन अय्यर ने बताया इन्फॉर्म किया कि वो अभी फिट नहीं है।
जिसके बाद बीसीसीआई ने श्रेयस को घरेलू क्रिकेट को अनदेखा करने के लिए सजा के तौर पर बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अय्यर को पीठ में ऐंठन की दिक्कत थी। जिसके चलते उनको टीम से बाहर होना पड़ा था।
IPL 2024 में KKR की कप्तानी करते दिखेंगे अय्यर
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने से पहले श्रेयस अय्यर ने अपनी फिटनेस और खेल प्रबंधन पर काम करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रैक्टिस शिविर में हिस्सा लिया था। लेकिन इसके बाद ही बीसीसीआई ने अय्यर को अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया। जिस पर अभी तक काफी विवाद भी चल रहा है।
सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर यूजर्स दो तरफ बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि बीसीसीआई ने अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करके सही फैसला किया है तो वहीं कई यूजर्स का मानना है कि बीसीसीआई का ये गलत फैसला है। वनडे विश्व कप 2023 में भी अय्यर ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में बीसीसीआई ने थोड़ी जल्दबाजी कर दी।
ये भी पढ़ें:- Dhanashree Verma की एक फोटो पर बवाल, ट्रोलर्स ने युजवेंद्र चहल को भी घसीटा; कुछ ने दिनेश कार्तिक को किया याद
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर दिया भारत को तोहफा, WTC प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया को जबरदस्त फायदा
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
2 mins agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
1 hr agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
2 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
10 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
10 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
11 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
12 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines