BCCI Central Contract: सोमवार 18 मार्च को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की बैठक हुई। जिसमें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नए खिलाड़ियों को शामिल किया जाने का फैसला किया गया। जबकि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को एक बार फिर से नजरअंदाज किया गया। दरअसल इन दोनों नए खिलाड़ियों ग्रेड सी की लिस्ट में शामिल किया गया है। जिसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों का सालाना रिटेनरशिप फीस एक करोड़ रूपये हो गई है।
कौन हैं ये दो नए खिलाड़ी?
दरअसल हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया था। इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था। जिनमें सरफराज खान और ध्रुव जुरेल भी शामिल थे। इन दोनों खिलाड़ियों ने डेब्यू के साथ ही इस सीरीज में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने मौजूदा सत्र में तीन टेस्ट मैच खेलने के बीसीसीआई के मानदंड को भी पूरा किया। जिसके चलते अब सरफराज और ध्रुव की बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में एंट्री हो गई है।
रणजी ट्रॉफी के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव
बीसीसीआई की बैठक में रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अगले सीजन भारत के उत्तरी हिस्से में दिसंबर और जनवरी महीने के दौरान रणजी ट्ऱॉफी का कोई मैच नहीं होगा। क्योंकि इस समय उत्तरी भारत में ठंड और कोहरा ज्यादा होता है। जिसके चलते रोशनी कम होती है और खिलाड़ियों को मैच खेलने में परेशानी होती है।
पिछले कुछ सीजन से रणजी ट्रॉफी का आगाज दिसंबर और जनवरी में हो रहा है जबकि इसका समापन मार्च तक हो जाता है। इस दौरान घने कोहरे और ज्यादा ठंड के चलते टूर्नामेंट के कई मैच प्रभावित हुए। इसको लेकर बीसीसीआई बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में है। नेपाल जैसे कई आईसीसी सहयोगी देश भारत में अभ्यास मैच खेलने के लिए आना चाहते हैं लेकिन उसके लिए ये देश सीधे राज्य संघो से बातचीत नहीं कर सकते हैं। ऐसे में अब बीसीसीआई इन देशों के लिए एक समिति बनाएगी।
ये भी पढ़ें:- BAN vs SL: संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहा खिलाड़ी, सीरीज खेलने के लिए तैयार
ये भी पढ़ें:- PSL 2024: इमाद वसीम ने लाइव मैच में कर दी ऐसी हरकत, जो किसी ने नहीं देखा होगा
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 SRH SWOT Analysis: पैट कमिंस को कमान, रफ्तार में होंगे उमरान, देखें SRH की Probable Playing 11
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines