BCCI Central Contract Hardik Pandya And Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा बुधवार 28 फरवरी को साल 2023-24 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की गई थी। इस बार के कॉन्ट्रैक्ट पर काफी घमासान मच गया। सबसे सख्त कदम तो बीसीसीआई ने तब उठाया जब श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों से भी कॉन्ट्रैक्ट छीन लिया गया। वहीं युवा खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट मिल गया। इतना ही नहीं सेलेक्शन कमेटी ने कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी कॉन्ट्रैक्ट में लाने की मांग कर दी। मगर इन सब के बीच एक सवाल ऐसा था जो सोशल मीडिया पर उठने लगा। लोगों का कहना था कि हार्दिक पांड्या जो कभी-कभी टीम इंडिया में खेलते हैं उन्हें ए ग्रेड में रखा गया है, वहीं तीनों फॉर्मेट के अहम खिलाड़ी कुलदीप यादव बी ग्रेड में शामिल हैं।
क्यों उठा ये सवाल?
वैसे यह सवाल तो अगर आंकड़े देखें तो जायज है। कुलदीप यादव मौजूदा समय में रवींद्र जडेजा के बाद तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलने वाले एकमात्र स्पिनर हैं। मगर उन्हें नए कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड बी में रखा गया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी कुलदीप पूरे सीजन खेले थे और अहम हिस्सा भी थे। लेकिन हार्दिक पांड्या बीच टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए थे और अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं लौटे हैं। यही कारण है कि सवाल उठ रहा है कि कुलदीप यादव को आखिर बी ग्रेड क्यों मिला। जबकि कुलदीप कोई नए नवेले खिलाड़ी भी नहीं हैं। 2017 से वह टीम इंडिया के साथ हैं। हार्दिक ने भी 2016 में डेब्यू किया था, लगभग-लगभग दोनों एक ही बैच के प्लेयर हैं।
साल 2023 में कुलदीप ने खेले हार्दिक से ज्यादा मैच?
अगर साल 2023 की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने पूरे साल 11 टी20 इंटरनेशनल और 19 वनडे मैच खेले हैं। वहीं कुलदीप यादव की बात करें तो उन्होंने पूरे साल 9 टी20 इंटरनेशनल और 30 वनडे मैच खेले। वहीं साल 2024 में कुलदीप यादव ने तीन टेस्ट मैच खेल लिए हैं। ऐसे में कुलदीप यादव हर मायने में ज्यादा खेलते हैं, सीनियर भी हैं फिर भी उन्हें बी ग्रेड में रखा गया है। आपको बता दें कि ग्रेड ए प्लस वाले खिलाड़ियों को पूरे साल में 7 करोड़ रुपए बोर्ड की तरफ से मिलते हैं। वहीं ग्रेड ए वाले खिलाड़ी 5 करोड़ पाते हैं। ग्रेड बी के खिलाड़ियों को बीसीसीआई पूरे साल के लिए 3 करोड़ रुपए देता है। ग्रेड सी में शामिल खिलाड़ियों को पूरे साल के लिए 1 करोड़ रुपए मिलते हैं।
BCCI के नए कॉन्ट्रैक्ट की पूरी लिस्ट
ग्रेड A+:- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवीन्द्र जड़ेजा।
ग्रेड A:- रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या।
ग्रेड B:- सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल।
ग्रेड C:- रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार।
यह भी पढ़ें- BCCI Central Contract: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन बाहर; रिंकू सिंह समेत कई नए चेहरे शामिल
यह भी पढ़ें- BCCI Central Contract: सरफराज खान और ध्रुव जुरेल की भी होगी कॉन्ट्रैक्ट में एंट्री, बन गया खास नियम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
9 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
19 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
19 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
34 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines