BCCI Central Contracts 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड महिला क्रिकेटर्स के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर चुका है, वहीं फैंस को पुरुष खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक 29 मार्च को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया इसको लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर से चर्चा करने वाले हैं। ऐसे में अब कुछ रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस बार बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल का प्रमोशन होगा।
अक्षर पटेल की ग्रेड बी में होगी एंट्री!
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अक्षर पटेल को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड बी से ग्रेड ए में शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को ग्रेड ए+ सूची में बनाए रखा जाना तय है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद इन तीनों सीनियर खिलाड़ियों को शीर्ष ग्रेड में बनाए रखने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
अक्षर पटेल टी20-वनडे में मचा रहे धमाल
स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल टीम इंडिया के लिए टी20 और वनडे क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अक्षर ने गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 109 रन भी बनाए थे।
[poll id="78"]