Pakistani Ex Cricketer Kamran Akmal Shreyas Iyer Ishan Kishan: हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को बाहर कर दिया था। अय्यर को बाहर करने पर भारतीय फैंस के साथ-साथ भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों को बीसीसीआई का यह फैसला काफी चौंकाने वाला लगा था। अब बीसीसीआई के इस फैसले पर पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल 28 फरवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 का ऐलान किया था। इसमें श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को किसी भी ग्रेड में शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी अय्यर और ईशान के पक्ष में थे तो कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अय्यर और ईशान किशन को बाहर करना एक सही फैसला बताया था।
कामरान अकमल ने दिया बयान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 268 इंटरनेशनल मैच खेल चुके कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को लेकर कहा कि बीसीसीआई का ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर करने का फैसला एक दम सही था। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच खेले थे, लेकिन अगर आप उस क्रिकेट को महत्व नहीं देते, जिसकी वजह से आप नेशनल टीम तक पहुंचे हो तो यह युवा खिलाड़ियों पर गलत संदेश देता है।
कामरान अकमल ने आगे कहा कि ईशान और अय्यर पर कार्रवाई करना एक सही फैसला था। अगर बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 में शामिल कर लेती तो इसका गलत प्रभाव बाकी खिलाड़ियों पर पड़ता और फिर वह भी अपनी शर्तों के अनुसार खेलने लग जाते। उन्होंने आगे कहा कि बीसीसीआई के इस फैसले के बाद कोई भी खिलाड़ी ऐसा करने की कभी नहीं सोचेगा। बीसीसीआई के इस फैसले से खिलाड़ियों को यह संदेश जाएगा कि कोई भी खेल से बड़ा नहीं है।
ये भी पढ़ें- GG vs DC: पहली जीत की तलाश में गुजरात, GG ने जीता टॉस
क्यों हुए थे बाहर
दरअसल ईशान किशन को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने मानसिक थकान के चलते सीरीज से नाम वापस ले लिया था। उसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था। हालांकि कई बार ईशान किशन को रणजी ट्रॉफी 2024 में झारखंड की तरफ से खेलने को कहा गया था, लेकिन वह हार्दिक पांड्या के पास प्रैक्टिस के लिए बड़ौदा चले गए थे। जबकि श्रेयस अय्यर भी काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : धर्मशाला पहुंची भारत और इंग्लैंड की टीम, मौसम देख बेन स्टोक्स हुए खुश
पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर फ्लॉप होने के बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वहां भी वह पूरी तरह से फ्लॉप हुए। जिसके बाद उन्हें बाकी बचे तीन टेस्ट मैच से ड्रॉप कर दिया गया था और रणजी ट्रॉफी खेलने की सलाह दी थी। अय्यर ने टीम से ड्रॉप करने के बाद कहा था कि उन्हें पीठ में चोट है, लेकिन एनसीए ने उन्हें पूरी तरह से फिट बताया था। जिसके बाद वह रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में खेलते हुए दिखाई दिए।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
43 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines