BCCI Central Contract Kuldeep Yadav Grade B: 28 फरवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 का ऐलान कर दिया है। इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बीसीसीआई ने कई खिलाड़ियों को बाहर तो कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसी में एक नाम भारतीय टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का भी हैं। कुलदीप को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड बी में शामिल किया गया है। वहीं उन्हें ग्रेड बी में शामिल करने के बाद उनके बचपन के कोच कपिल देव पांडे बीसीसीआई के इस फैसले से नाराज दिखाई दे रहे हैं। दरअसल कुलदीप यादव भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलते हैं और उनका प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। जिसके बाद उनके कोच का मानना है कि कुलदीप यादव को ग्रेड बी से प्रमोट किया जाना चाहिए था।
कोच ने कहा कुलदीप यादव को प्रमोट करना चाहिए था
कुलदीप यादव के बचपन के कोच कपिल देव पांडे ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कुलदीप यादव इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह टीम इंडिया के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद मुझे लगता है कि उन्हें ग्रेड बी की जगह ग्रेड ए में शामिल किया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे यकीन है वह जल्द ही ग्रेड बी से ग्रेड ए में शामिल हो जाएंगे।
कपिल देव पांडे ने आगे कहा कि अब तक उन्हें जितने भी अवसर मिले हैं, उसमें उन्होने कमाल का प्रदर्शन किया है। कुलदीप से मेरी कुछ समय पहले ही बात हुई थी। तब मैंने उनसे कहा था कि वह किसी भी चीज की चिंता ना करे और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें।
ये भी पढे़ें- BCCI Central Contract: किस राज्य के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट
ग्रेड सी से ग्रेड बी में किया गया था प्रोमट
कुलदीप यादव को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 में प्रमोट किया गया था। पहले वह ग्रेड सी में थे, पर हाल ही में जारी की गई नई लिस्ट में कुलदीप यादव को ग्रेड बी में शामिल किया गया था। बता दें कि कुलदीप यादव ने भारत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच से किया था। उन्होंने पहला मैच मार्च 2017 को धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद से क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में टीम इंडिया की पहली पसंद बन गए हैं। वह लगातार भारत के लिए तीनो फॉर्मेट खेल रहे हैं। वहीं ग्रेड बी में कुलदीप यादव के साथ सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है।
ये भी पढे़ें-Indian Cricketers Fees: तीन गुना तक बढ़ सकती है भारतीय क्रिकेटर्स की फीस, BCCI का खास प्लान!
कुलदीप यादव का प्रदर्शन
कुलदीप यादव ने पिछले कुछ वर्षों में भारत के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अभी तक भारत के लिए 11 टेस्ट में 46 विकेट, 103 वनडे में 168 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 35 मैचों में 59 विकेट हासिल कर चुके हैं। कुलदीप यादव सभी फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस समय कुलदीप यादव इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।
कुलदीप यादव ने रांची टेस्ट की पहली पारी में 131 गेंदों पर 28 रन की कमाल पारी खेली थी। फिर उनके बाद दूसरी पारी में कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने पहली पारी में ध्रुव जुरेल के साथ 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। जिसके दमपर भारत पहली पारी में 307 रन बना पाया था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines