Dream 11: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और ड्रीम 11 के बीच करार खत्म हो गया है। बीसीसीआई ने ड्रीम 11 से 6 महीने पहले ही कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया, दरअसल ऑनलाइन गेमिंग संशोधन 2025 के बाद ड्रीम 11 को तगड़ा झटका लगा। सरकार ने ड्रीम 11 जैसे कई ऐप्स को पैसों की लेनदेन करने से मना कर दिया। इसके बाद ड्रीम 11 को करारा झटका लगा। ड्रीम 11 पर अब बीसीसीआई ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने डील रद्द होने की कहानी बताई है।
---विज्ञापन---
बीसीसीआई ने क्या कहा?
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ड्रीम 11 पर बात करते हुए कहा कि ड्रीम11 के साथ हमारा तीन साल का करार था, लेकिन नए कानून के कारण हमें अचानक अनुबंध समाप्त करना पड़ा। वे अब बीसीसीआई के प्रायोजन का हिस्सा नहीं हैं। हमारे पास उनके साथ अभी भी छह महीने बाकी थे, लेकिन अब हम ढाई से तीन साल के लिए एक नए समझौते पर विचार कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
बीसीसीआई ने बायजू की जगह साल 2023 में ड्रीम 11 के साथ 3 साल का करार किया था, जो मार्च 2026 तक चलने वाला था। लेकिन ये डील अगस्त 2025 में ही रद्द हो गई।
---विज्ञापन---
बीसीसीआई ने जारी किया टेंडर
ड्रीम 11 के बाद बीसीसीआई नई जर्सी स्पॉन्सरशिप की तलाश कर रही है। बोर्ड ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है, जिसकी 16 सितंबर को आखिरी तारीख तय की गई है। बीसीसीआई पहले 1 बायलेटरल मैच के लिए जर्सी स्पॉन्सर कंपनी से 3.17 करोड़ रुपये चार्ज करती थी। वहीं बोर्ड अब एक मैच के लिए 3.50 करोड़ रुपये वसूलेगी। इसके अलावा आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई पहले प्रति मैच 1.12 करोड़ रुपये चार्ज करती थी, लेकिन अब बोर्ड ने 1.50 करोड़ रुपये चार्ज करने का ऐलान किया है। बता दें कि अल्कोहल, तंबाकू, सट्टेबाजी, रियल मनी गेम, क्रिप्टोकरेंसी, और पोर्नोग्राफी के ब्रांड इस बोली में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस तरह की कंपनी रेस से बाहर हैं।
---विज्ञापन---