BCCI Bans 65 Players: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा एक्शन लेते हुए उम्र में धोखाधड़ी के आरोप में एक साथ 65 खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया है. यह गड़बड़ी तब सामने आई जब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी CAB ने अपने खिलाड़ियों के लिए प्री-सीजन डॉक्यूमेंटेशन ड्राइव चलाई. बैन होने वाले खिलाड़ियों में एक नाम साल 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे रवि कुमार का भी शामिल है. वहीं, लिस्ट में हाल में ही ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चुने गए बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव का नाम भी नाम शामिल है, जिनपर बीसीसीआई ने 2 साल का बैन लगा दिया है.

रोहित यादव की उम्र में 27 महीने की गड़बड़ी

क्रिकेट में उम्र से धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए BCCI लगातार सख्त कदम उठा रहा है. इसी कड़ी में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) की हालिया प्री-सीजन डॉक्यूमेंटेशन ड्राइव में कई खिलाड़ियों की उम्र से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें लेग स्पिनर रोहित यादव का नाम भी सामने आया. जांच के बाद रोहित पर 2 साल का बैन लगा दिया गया और उसे भारतीय अंडर-19 टीम से बाहर कर दिया गया है. रोहित को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली 5 वनडे और दो मल्टी-डे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया था.

---विज्ञापन---

एज-ग्रुप क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके रोहित के दस्तावेजों में उम्र को लेकर 27 महीने की गड़बड़ी पाई गई है. यह जानकारी CAB की जांच रिपोर्ट में सामने आई. इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैन लगाया गया, जिसकी जानकारी BCCI से जुड़ी सभी राज्य इकाइयों को दे दी गई है. यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

रवि कुमार की उम्र में 45 महीने का अंतर

उम्र में गड़बड़ी के कारण बैन झेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे रवि कुमार का नाम भी शामिल है. रवि साल 2022 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जितने वाली टीम का हिस्सा थे और उस टूर्नामेंट में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. CAB की जांच के दौरान उनकी उम्र से जुड़े दस्तावेजों में करीब 45 महीने का अंतर पाया गया. इसके अलावा, बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर विशाल भट्टी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.

---विज्ञापन---

संघ की ओर से अन्य आयु वर्ग के कई खिलाड़ियों के दस्तावेजों की भी जांच की गई, जिसमें कुछ रिकॉर्ड में गड़बड़ियां सामने आई हैं. यह पूरी कार्रवाई खिलाड़ियों के जन्म प्रमाण पत्र और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों की व्यापक जांच अभियान का हिस्सा है. CAB ने संबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी की है.

ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में 2 भारतीय

अंडर-19 स्तर पर होती है सख्त उम्र जांच

अंडर-19 और अन्य आयु वर्ग के टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों की उम्र की पुष्टि के लिए विस्तृत प्रक्रिया अपनाई जाती है. खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र के साथ स्कूल और कॉलेज के शैक्षणिक से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होते हैं. BCCI और राज्य क्रिकेट संघों का उद्देश्य उम्र से जुड़ी किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकना है, ताकि आयु वर्ग क्रिकेट में सभी खिलाड़ियों को निष्पक्ष और समान अवसर मिल सके. इस कार्रवाई ने बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि उम्र के मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर बोर्ड और राज्य संघ सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की मां ने उन्हें क्यों कहा कन्हैया? बहन ने पोस्ट की प्यारी तस्वीर