Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले पाकिस्तान टीम, उनके पूर्व क्रिकेटर और फैंस बड़े-बड़े सपने देख रहे थे। यहां तक कि कुछ पूर्व क्रिकेटर तो पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने तक की भविष्यवाणी कर चुके थे, लेकिन महज 6 दिनों के अंदर ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सभी के सपनो को तोड़ दिया है। वहीं, अब अपने द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल को लेकर की गई भविष्यवाणी पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने माफी मांगी है।
शर्मिंदा हुए बासित अली, मांग रहे माफी
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कहा था कि पाकिस्तान की टीम फाइनल तक पहुंचेगी और लाहौर में टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी, लेकिन लगातार 2 मैच हारने के बाद पाक टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इसको लेकर अब बासित अली ने अपने यूट्यूब पर बोलते हुए कहा कि “मैं यह कहने के लिए माफी चाहता हूं कि फाइनल लाहौर में खेला जाएगा। मुझे उम्मीद नहीं थी कि पाकिस्तान इस तरह खेलेगा। मैं वास्तव में चाहता हूं कि भारत टूर्नामेंट पर हावी रहे और इसे जीते। अगर साउथ अफ्रीका और भारत फाइनल खेलते हैं, तो यह अच्छा होगा क्योंकि यह टी20 विश्व कप फाइनल जैसा होगा।”
ये भी पढ़ें:- CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में छिड़ा नया बवाल, 100 पुलिसकर्मी हुए बर्खास्त
टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है पाकिस्तान
पाकिस्तान ने अपने 2 मैच भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले हैं, इन दोनों ही मैचों में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लगातार 2 मैचों में मिली हार के साथ पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। अब पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच 27 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होगा।
हेड कोच पर गिरेगी गाज!
भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से बदलाव की लहर उठती हुई दिखाई दे रही है। कई रिपोर्ट्स सामने निकलकर आ रही है कि टीम के हेड कोच आकिब जावेद को हटाा जा सकता है। इस टूर्नामेंट के बाद पाकिस्तान को न्यूजीलैंड का दौरा करना है, इस दौरे से पहले पाकिस्तान टीम को नया हेड कोच मिल सकता है।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
41 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines