Bangladesh vs Sri Lanka: श्रीलंका की टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है। हाल ही में दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज में बांग्लादेश टीम ने बाजी मारी है। अब इन दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। जिसमें श्रीलंका का एक स्टार खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहा है। इस श्रीलंकाई खिलाड़ी पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन अब ये खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
हसरंगा की टेस्ट क्रिकेट में वापसी
वनडे सीरीज के बाद अब बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर श्रीलंका ने अपनी टीम की भी घोषणा कर दी है। जिसमें टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा भी शामिल है। हसरंगा का टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नाम देखकर फैंस थोड़े हैरान जरूर हैं, क्योंकि हसरंगा ने साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। दरअसल उस वक्त हसरंगा वाइट बॉल क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। लेकिन अब हसरंगा ने अपने संन्यास पर यू-टर्न ले लिया है।
बता दें, वानिंदु हसरंगा ने श्रीलंका टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में साल 2020 में अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद हसरंगा ने टीम के लिए महज 4 टेस्ट मैच खेले थे। आखिरी टेस्ट मैच हसरंगा ने अगस्त 2021 में खेला था। अब एक बार फिर से हसरंगा टेस्ट क्रिकेट खेलने जा रहे हैं।
बांग्लादेश दौरे पर श्रीलंका की टीम अभी तक टी20 और वनडे सीरीज खेल चुकी है। जहां टी20 सीरीज में श्रीलंका ने 2-1 से जीत हासिल की थी तो वहीं वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2-1 से हराया। अब श्रीलंका की टीम अपने इस दौरे को टेस्ट सीरीज के साथ समाप्त करेगी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 मार्च से शुरू होगा, तो वहीं दूसरा और आखिरी मैच 30 मार्च को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- PSL 2024: इमाद वसीम ने लाइव मैच में कर दी ऐसी हरकत, जो किसी ने नहीं देखा होगा
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 SRH SWOT Analysis: पैट कमिंस को कमान, रफ्तार में होंगे उमरान, देखें SRH की Probable Playing 11
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 RR SWOT Analysis: RR के स्क्वाड ने बढ़ाई कप्तान संजू सैमसन की टेंशन, देखें Probable Playing 11
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
7 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
7 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
7 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines