IND vs ENG: नहीं थम रहा Concussion विवाद, सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया पर किया पलटवार

India vs England: कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर विवाद थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। अब इसको लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को लताड़ लगाई है।

sunil gavaskar

sunil gavaskar

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे मैच में कन्कशन सब्स्टीट्यूट देखने को मिला था, जिसपर अभी तक विवाद छिड़ा हुआ है। इसको लेकर टीम इंडिया की आलोचना भी हो रही है, यहां तक मैच हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी इस फैसले से नाखुश दिखे थे। जिसके बाद अब पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर टीम इंडिया पर भड़ास निकाली है।

विज्ञापन

‘कन्कशन सब्स्टीट्यूट सही नहीं था’

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मैच में शिवम दुबे के हेलमेट में गेंद लग गई थी। हालांकि दुबे ने अंत तक बल्लेबाजी की थी, लेकिन फील्डिंग के दौरान कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर हर्षित राणा को शामिल किया गया था। जिसपर विवाद छिड़ा हुआ है।

विज्ञापन

इसको लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि “पुणे में खेले गए मैच में हेलमेट पर गेंद लगने के बाद भी दुबे ने अंत तक बल्लेबाजी की, इसलिए स्पष्ट रूप से उन्हें चोट नहीं लगी थी। इसलिए चोट के कारण विकल्प की अनुमति देना ही सही नहीं था। हां, अगर बल्लेबाजी करते समय उनकी मांसपेशियों में खिंचाव होता तो विकल्प हो सकता था, लेकिन वह केवल फील्डिंग के लिए होता और वह गेंदबाजी नहीं कर सकते थे।”

विज्ञापन

गावस्कर का मानना है कि शिवम दुबे और हर्षित राणा एक जैसे खिलाड़ी नहीं हैं और इस फैसले पर इंग्लैंड को गुस्सा और निराश होने का पूरा अधिकार है। गावस्कर ने भारतीय टीम पर हमला करते हुए दावा किया कि वे एक शानदार टीम हैं और उन्हें इस तरह की हरकतों से अपनी छवि खराब करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

हर्षित राणा ने चटकाए थे 3 विकेट

कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर आकर हर्षित राणा ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया था। ये हर्षित का डेब्यू मैच भी था। इस मैच में हर्षित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए थे, जिसके चलते इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ