VIDEO: मिचेल मार्श ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर जड़ा 102 मीटर का दनदनाता छक्का, मुंह ताकती रह गई RCB

RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मिचेल मार्श ने बल्लेबाजी में महफिल लूटी. उन्होंने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर दनदनाता छक्का जड़ दिया और गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई. मार्श का ये छक्का अब क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Cricket News - 2026-04-15T211346.820

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले लखनऊ को बल्लेबाजी का न्योता दिया. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि वह अर्धशतक नहीं जमा सके. लेकिन उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर दनदनाता छक्का जड़ा और गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन

मिचेल मार्श का तूफानी सिक्स

आरसीबी की ओर से तीसरा ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद पर भुवी ने शॉट गेंद फेंकी. बल्लेबाजी कर रहे मिचेल मार्श ने गेंद को अच्छे से परख लिया और उन्होंने दनदनाता छक्का जड़ दिया. बल्ले और गेंद का संपर्क अच्छा हुआ और मिचेल ने 102 मीटर का दनदनाता छक्का जड़ दिया. भुवनेश्वर कुमार के अलावा आरसीबी के सभी खिलाड़ी मुंह ताकते रह गए. खास बात ये रही कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई. इस शॉट का वीडियो आईपीएल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है. आईपीएल 2026 का ये तीसरा सबसे लंबा छक्का था. इससे पहले टीम डेविड 106 और कूपर कोनोली 103 मीटर का छक्का जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

फेल हुए एलएसजी के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज

सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली थी, जबकि उनका साथ देने आए एडन मार्करम ने 8 गेंदों में 12 रन बनाए. इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने 6 गेंदों में 1 रन बनाए. उन्होंने खासा कमाल नहीं किया. चौथे नंबर पर निकोलस पूरन ने भी निराश किया, वह 7 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जोश हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा. लोअर मिडिल ऑर्डर में आयुष बदोनी ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने 24 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का की मदद से 38 रन बनाए और वह रासिख सलाम डार का शिकार बने. मुकुल चौधरी ने भी 28 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया था. एलएसजी ने इस तरह 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ