अहम सीरीज से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे दौरे पर बांग्लादेश टीम को बड़ा झटका लगा. बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच 11 जुलाई को तीसरा वनडे मैच खेला जाना है और फिर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी है, लेकिन उससे पहले टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमन चोट के कारण पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं.

Bangladesh Cricket Team (PIC Credit- X)

Bangladesh Cricket Team (PIC Credit- X)

Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां टीम फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. वनडे सीरीज के खत्म होने दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होगी, जिसकी शुरुआत 15 जुलाई से होने वाली है. लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन

टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान चोट के कारण पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं. रहमान हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह तस्किन अहमद को टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शुक्रवार, 10 जुलाई को आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर बताया कि तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. मुस्तफिजुर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए. उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है, जिसके कारण वह करीब चार हफ्ते तक मैदान से दूर रहेंगे.

इसी वजह से मुस्तफिजुर जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 जुलाई को होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे के साथ-साथ पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन को मौका मिला है. वहीं, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तस्किन अहमद को टी20 सीरीज के लिए टीम में कर लिया गया है.

विज्ञापन

द हंड्रेड के शुरुआती मुकाबालों से भी बाहर हो सकते हैं रहमान

इसी साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेलकर लौटे मुस्तफिजुर रहमान को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले चोट लगी थी. चोट के कारण वह पहले वनडे मैच नहीं खेल पाए थे. अब वह फिर से चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण वह चार हफ्तों तक मैदान से दूर रह सकते हैं. ऐसे में उनका द हंड्रेड के शुरुआती मुकाबलों में भी खेलना मुश्किल हो गया है.
20 जुलाई से 20 अगस्त तक खेले जाने वाले द हंड्रेड 2026 के लिए बर्मिंघम फोनिक्स ने उन्हें 1 लाख पाउंड के बेस प्राइस पर खरीदा है. वह इंग्लैंड में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बनने जा रहे हैं. हालांकि, वह चोट के कारण शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की अपडेटेड टीम

तौहीद हृदोय (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन (विकेटकीपर), तंजीद हसन, सैफ हसन, मोसादेक हुसैन, यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, नसुम अहमद, रिशद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तस्किन अहमद, नाहिद राणा, मोहम्मद सैफुद्दीन, अब्दुल गफ्फार सकलैन.

जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20 – 15 जुलाई
  • दूसरा टी20 – 17 जुलाई
  • तीसरा टी20 – 19 जुलाई

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: बैक टू बैक सीरीज हारने के बाद एक्शन के मोड में BCCI! गौतम गंभीर पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ