Chandika Hathurusingha: बांग्लादेश टीम को भारत के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने दोनों सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने निलंबित कर दिया है। बीसीबी अध्यक्ष फारूक अहमद ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके निलंबन की घोषणा की।
बीसीबी अध्यक्ष फारूक अहमद ने जारी किया बयान
बीसीबी अध्यक्ष फारूक अहमद ने कहा, “हमने निलंबन से पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है। उन्हें 48 घंटे के भीतर इस नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। इसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी तक फिल सिमंस अंतरिम मुख्य कोच के रूप में काम करेंगे।”
बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने चंडिका हथुरुसिंघा के साथ अनुबंध दो वर्ष का था, जो अगले वर्ष फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2024 तक था।हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने उससे पहले ही उनसे अलग होने का फैसला कर लिया।
यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी
चंडिका हथुरुसिंघा पर लगे ये आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ने भारत में 2023 विश्व कप के दौरान कथित तौर पर बांग्लादेश के एक क्रिकेटर को थप्पड़ मारा था। इसके बाद से ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) इस मामले की जांच कर रही है।
पाकिस्तान को दी थी मात
चंडिका हथुरुसिंघा की कोचिंग में बांग्लादेश क्रिकेट ने काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। उन्होंने पाकिस्तान को पाकिस्तान में ही टेस्ट सीरीज में हराया था। बांग्लादेश इस सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। ये पहली बार था, जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट मैच में हराया था। हालांकि उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines