हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 वर्ल्ड कप के बीच बांग्लादेश ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, 2 दिग्गज खिलाड़ियों का हुआ डिमोशन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी?

Bangladesh Central Contract: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 2026 सीजन के लिए खिलाड़ियों के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने इस बार कुल 28 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी है, जबकि दो दिग्गज खिलाड़ियों का डिमोशन हुआ है.

विज्ञापन
Bangladesh Cricket Board

Bangladesh Central Contract 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 19 फरवरी को खिलाड़ियों के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया. बीसीबी ने इस बार कुल 28 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है. हालांकि, टेस्ट ओपनर महमूदुल हसन जॉय इस लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना सके.

बोर्ड ने इस बार कॉन्ट्रैक्ट को चार कैटेगरी में A, B, C और D में बांटा है, जबकि किसी भी खिलाड़ी को A+ कैटेगरी में नहीं रखा गया है. तो चलिए जानते हैं इस बार किन खिलाड़ियों को किस कैटेगरी में रखा गया है और उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी?

तस्कीन और मुश्फिकुर का हुआ डिमोशन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 2026 सीजन के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के A कैटेगरी में नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास और तस्कीन अहमद को जगह दी है. तस्कीन पहले A+ कैटेगरी में थे, लेकिन इस बार उन्हें A कैटेगरी डिमोट कर दिया गया है. वहीं, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को भी झटका लगा है. पहले वे A कैटेगरी में थे, लेकिन इस बार उन्हें B कैटेगरी में डिमोट कर दिया गया.

विज्ञापन

वहीं, B कैटेगरी में मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदॉय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा को रखा गया है. C कैटेगरी में सौम्या सरकार, जैकर अली, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन, नसुम अहमद और खालिद अहमद शामिल हैं. D ग्रेड में सात खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और नूरुल हसन का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच ने बनाया व्यूअरशिप वर्ल्ड रिकॉर्ड, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

किस कैटेगरी में कितनी मिलेगी सैलरी?

A कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों को हर महीने 8 लाख बांग्लादेशी टका यानी करीब 6 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि B कैटेगरी के खिलाड़ियों को हर महीने 6 लाख टका यानी लगभग 4.5 लाख रुपये मिलेंगे. वहीं सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को हर महीने 4 लाख टका (करीब 2.9 लाख रुपये) दिए जाएंगे. डी कैटेगरी के खिलाड़ियों को 2 लाख बांग्लादेशी टका प्रति माह मिलेंगे, जो लगभग 1.5 लाख भारतीय रुपये के बराबर है.

विज्ञापन
  • ग्रेड A: 8 लाख बांग्लादेशी टका (करीब 6 लाख रुपये) प्रति महीना
  • ग्रेड B: 6 लाख टका (लगभग 4.5 लाख रुपये) प्रति महीना
  • ग्रेड C: 4 लाख टका (करीब 2.9 लाख रुपये) प्रति महीना
  • ग्रेड D: 2 लाख टका (करीब 1.5 लाख रुपये) प्रति महीना

2026 के लिए बांग्लादेश के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल प्लेयर्स

  • ग्रेड A: नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास और तस्कीन अहमद.
  • ग्रेड B: मुशफिकुर रहीम, मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदॉय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा.
  • ग्रेड C: सौम्या सरकार, जैकर अली, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन, नसुम अहमद और खालिद अहमद.
  • ग्रेड D: सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और नूरुल हसन.

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराने के बाद सातवें आसमान पर जिम्बाब्वे के कोच, टीम इंडिया को दी चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola