Australia vs Bangladesh 1st Test: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से करारी मात दी. मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के सामने 57 रनों का छोटा लक्ष्य रखा था, जिसे मेहमान टीम ने सिर्फ 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. यह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत है. इससे पहले बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था.
वहीं, इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 5 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत हासिल करने के मामले में बांग्लादेश ने भारत और पाकिस्तान जैसी एशियाई टीमों को भी पीछे छोड़ दिया है.
1. ऑस्ट्रेलिया में सबसे जल्दी टेस्ट जीतने वाली एशियाई टीम
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला टेस्ट मैच जीतने वाली सबसे तेज एशियाई टीम बन गई है. बांग्लादेश ने सिर्फ तीसरे प्रयास में ही ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. ऐसा भारतीय टीम भी नहीं कर सकी थी. बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर हराने वाली भारत और पाकिस्तान के बाद तीसरी एशियाई टीम है. इससे पहले पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत दर्ज करने के लिए 7 मैच खेलने पड़े थे, जबकि भारत ने 12 टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली जीत हासिल की थी. वहीं, श्रीलंका तो ऑस्ट्रेलिया में अब तक खेले 15 टेस्ट मैचों में से एक में भी जीत हासिल नहीं कर पाई है.
2. बांग्लादेश की दूसरी सबसे बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट से मिली जीत बांग्लादेश की टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले बांग्लादेश ने 2024 में रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था, जो उसकी टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है.
3. 31 सालों में ऑस्ट्रेलिया को घर में हराने वाली दूसरी एशियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया को 31 साल बाद अपनी धरती पर भारत के अलावा किसी अन्य एशियाई टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में हार झेलनी पड़ी है. ऑस्ट्रेलिया को आखिरी बार 1995 में भारत के अलावा किसी एशियाई टीम ने घरेलू टेस्ट में हराया था. तब से ऑस्ट्रेलियाई टीम का घर में एशियाई टीमों के खिलाफ दबदबा कायम रहा, लेकिन अब बांग्लादेश ने इस सिलसिले को तोड़ दिया. बांग्लादेश की टीम ने 31 सालों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का घर में हराने वाली दूसरी एशियाई टीम बन गई है. ओवरऑल बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट मैच में हराने वाली सिर्फ 7वीं टीम बनी है.
ये भी पढ़ें- W,W,W,W,W… मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले बने पहले बांग्लादेशी स्पिनर
4. SENA देशों में बांग्लादेश की दूसरी टेस्ट जीत
बांग्लादेश की यह SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में दूसरी टेस्ट जीत है. बांग्लादेश ने इससे पहले 2022 में न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. अब ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर उसने SENA देशों में अपनी दूसरी टेस्ट जीत हासिल कर ली है.
5. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी टेस्ट जीत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश की यह सिर्फ दूसरी जीत है. दोनों टीमों के बीच अब तक 7 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें बांग्लादेश ने 2 में जीते हैं. इससे पहले बांग्लादेश ने 2017 में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया था. अब करीब 9 साल बाद बांग्लादेश ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में धूल चटाई है. बता दें कि, बांग्लादेश की टीम ने आखिरी बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां दोनों टेस्ट मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: बांग्लादेश के इन 5 खिलाड़ियों के आगे ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, बदल दिया क्रिकेट का इतिहास
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines