AUS vs BAN: बांग्लादेश के इन 5 खिलाड़ियों के आगे ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, बदल दिया क्रिकेट का इतिहास

बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. टीम ने एकतरफा जीत हासिल की. अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भी बदलाव हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि बांग्लादेश के किन खिलाड़ियों के आगे ऑस्ट्रेलिया ने घुटने टेक दिए.

ban (7)
1 / 6

AUS vs BAN: बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर सभी को चौंका दिया है. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार मात देकर उलटफेर दिया. सबसे बड़ी बात है कि पूरे मुकाबले में कंगारू पीछे ही रहे. बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा. टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. बांग्लादेश ने हर विभाग में जबरदस्त काम किया. खैर यहां हम आपको बांग्लादेश के पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनके सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम ने घुटने टेक दिए. (Photo: Bangladesh Cricket  Instagram)

विज्ञापन

मेहदी हसन मिराज

मेहदी हसन मिराज2 / 6

बांग्लादेश की बड़ी जीत में ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज का सबसे बड़ा योगदान रहा. उन्होंने पहली परी में 65 रन बनाए और बांग्लादेश के स्कोर को 400 के पार पहुंचाया. वहीं उन्होंने दूसरी इनिंग में गेंदबाजी से कहर बरपाया. मेहदी ने  5 विकेट हॉल लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. (Photo: Mehidy Hasan Miraz Instagram)

विज्ञापन

तंजीद हसन तमीम

 तंजीद हसन तमीम3 / 6

25 साल के युवा बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता. पहली पारी में उन्होंने 197 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. वो ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने. अपनी इस पारी में तंजीद ने 8 चौके और 1 छक्का लगाया. उनकी इस पारी को शायद ही कभी कोई भूल पाएगा. (Photo: Tanzid Hasan Instagram) )

हसन महमूद

हसन महमूद 4 / 6

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 रनों पर सिमट गई थी. बांग्लादेश के हसन महमूद ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 55 रन देकर छह विकेट झटके थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भी महमूद ने कहर ढाया था. उन्होंने टीम कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. (Photo: Hasan Mahmud Instagram)

विज्ञापन

नजमुल हसन शंटो

नजमुल हसन शंटो5 / 6

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया. उन्होंने पहली पारी में 126 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली थी. शंटो ने 7 चौके और 1 सिक्स लगाया. उनके ये पारी इस वजह से भी अहम थी कि उन्होंने तंजीद हसन तमीम के साथ अच्छी साझेदारी की. (Photo: Najmul Hossain Shanto Instagram)

मोमिनुल हक

मोमिनुल हक6 / 6

मोमिनुल हक बड़ी पारियां नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने तीसरे नंबर की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. पहली पारी में शदमन इस्लाम जल्दी आउट हो गए थे. इसके बाद मोमिनुल ने तंजीद के साथ पारी को संभाला. उन्होंने 95 गेंदों पर 49 रनों की अहम पारी खेली. वहीं दूसरी पारी में भी मोमिनुल ने बेहतरीन 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. (Photo: Mominul Haque Instagram)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन