ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पहली बार टॉप-6 में की एंट्री, जानें किस नंबर पर भारत और पाकिस्तान

ICC Test Team Rankings: बांग्लादेश ने ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में इतिहास रच दिया है. साल 2000 में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाली बांग्लादेश की टीम ने पहली बार ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में टॉप-6 में एंट्री की है.

Bangladesh Test Team

बांग्लादेश ने पहली बार ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में टॉप-6 में की एंट्री (PIC Credit - ICC/X)

ICC Test Team Rankings: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में एक पारी और 51 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. इससे पहले डार्विन में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया था.
यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत थी. इस जीत से बांग्लादेश को आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है और उसने इतिहास रचते हुए पहली बार टॉप-6 में एंट्री कर ली है.

विज्ञापन

ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में बांग्लादेश ने रचा इतिहास

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रविवार, 23 अगस्त को टेस्ट टीमों की नई रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है. नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डर्विन में खेले गए पहले टेस्ट में 9 विकेट से एतिहासिक जीत दर्ज की. बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट में हराने का कारनामा किया था.

विज्ञापन

इस जीत के बाद बांग्लादेश की टीम ने टेस्ट टीम रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाकर छठे पायदान पर पहुंच गई है. बांग्लादेश ने इतिहास में पहली बार टॉप-6 में एंट्री की है. उसके खाते में 78 रेटिंग अंक हैं. बांग्लादेश ने साल 2000 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन कभी भी टॉप-6 तक नहीं पहुंच सकी थी. यह टेस्ट इतिहास में उसकी अब तक की सबसे ऊंची रैंकिंग है.

किस नंबर पर हैं भारत और पाकिस्तान?

आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में भारतीय टीम 104 अंकों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है. टीम इंडिया इस समय श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है और पहले टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है. भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराया था.

विज्ञापन

वहीं, नई रैंकिंग में श्रीलंका की टीम 76 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है, जबकि पाकिस्तान की टीम 75 अंकों के साथ 8वें स्थान पर मौजूद है. पाकिस्तान को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में पारी और 103 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- 750 गेंदों में खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट, बना इतिहास का चौथा सबसे छोटा मैच, देखें टॉप-5 लिस्ट

ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार

टेस्ट टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार है. ऑस्ट्रेलियाई टीम 126 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है. इसके बाद साउथ अफ्रीका 119 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि न्यूजीलैंड 106 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है. वहीं, भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज बेहद अहम है. टीम इंडिया की नजर सीरीज 2-0 से अपने नाम करने के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट में अपनी रैंकिंग और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अपनी स्थिति को बेहतर करने पर भी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ