IND vs SL: शुभमन गिल डॉन ब्रैडमैन के क्लब में हुए शामिल, कुमार संगकारा को छोड़ दिया पीछे

IND vs SL: शुभमन गिन ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने डॉन ब्रैडमैन के क्लब में एंट्री कर ली है. इसके अलावा उन्होंने कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

शुभमन गिल अर्धशतकीय पारी खेलते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony Liv

शुभमन गिल अर्धशतकीय पारी खेलते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony Liv

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. भारत की ओर से शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली और अपने 3 हजार टेस्ट रन भी पूरे कर लिए. इसके अलावा उन्होंने डॉन ब्रैडमैन की लिस्ट में जगह बना ली. गिल ने कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

विज्ञापन

शुभमन गिल ने किया कमाल

भारत की टेस्ट कप्तानी संभालने के बाद गिल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके बल्ले से आग निकल रही है. श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में उनका बल्ला नहीं चला था. लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने कमाल कर दिया. उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक जमाया. वह शानदार लय में भी दिख रहे थे. हालांकि वह शतक से चूक गए.

विज्ञापन

उन्होंने 108 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके भी अपने नाम किए. इसी पारी के दम पर उन्होंने डॉन ब्रैडमैन के क्लब में एंट्री मार ली है. शुभमन गिल टेस्ट में एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा औसत से कम से 1 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. उन्होंने इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया. सर ब्रैडमैन पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 101.51 की औसत के साथ 38 पारियों में 3147 रन बनाए हैं. इसके अलावा शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर चुके हैं. उन्होंने 75.93 की औसत के साथ 1139 रन बनाए हैं. इसके अलावा कुमार संगकारा 26 टेस्ट मैच में 69.60 की औसत के साथ 1601 रन बनाए हैं.

ऐसा है मैच का हाल

भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली और पवेलियन लौट गए. इसके अलावा केएल राहुल ने भी खासा कमाल नहीं किया और वह 33 गेंदों में 18 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. वहीं, ऋषभ पंत 15 गेंदों में 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. भारतीय टीम 57.4 ओवर में 207/3 रन बना चुकी है. श्रीलंका जल्द से जल्द भारत को समेटना चाहेगी.

विज्ञापन

भारत ने 165 रनों से जीता था पहला मुकाबला

भारत ने पहला मैच 165 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. दूसरे मैच को भी भारतीय टीम अपने नाम करना चाहेगी. ये मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ