Bangladesh vs Pakistan 2nd Test Live Streaming: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा है. सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों 104 रनों के करारी हार का सामना करना पड़ा था.
अब पाकिस्तान की टीम दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज बराबर करना चाहेगी, जबकि बांग्लादेश की टीम मैच के साथ-साथ सीरीज भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मैच काफी रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं भारत में आप इस टेस्ट मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला शनिवार, 16 मई से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा और खेल शाम करीब 5 बजे तक चलेगा. पहला टेस्ट पांचों दिन चला था, ऐसे में दूसरे टेस्ट में भी लंबे मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.
भारत में कहां देखें लाइव मैच?
भारत में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट का लाइव प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, भारतीय क्रिकेट फैंस इस टेस्ट मैच को फैनकोड (Fancode) ऐप पर लाइव देख सकते हैं. मोबाइल के अलावा, आप स्मार्ट टीवी पर भी फैनकोड के जरिए मैच का आनंद ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- कौन हैं CSK कप्तान को आउट कर ‘पर्ची सेलीब्रेशन’ करने वाले आकाश सिंह? जानें क्या लिखा था मैसेज
WTC पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार से पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका लगा है. पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण 8 अंकों का नुकसान हुआ है. पाकिस्तान की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है. टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें एक जीत और दो हार मिली हैं. पाकिस्तान का पीसीटी 11.11 है. वहीं, बांग्लादेश की टीम तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ छठे स्थान पर मौजूद है. टीम का पीसीटी 44.44 है.
BAN vs PAK: दोनों टीमों का स्क्वॉड
बांग्लादेश: जाकिर हुसैन, महमूदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तंजीद हसन तमीम और अमित हसन.
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, अजान अवैस, शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, नोमान अली, साजिद खान, शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद, हसन अली, अमद बट, मोहम्मद अब्बास, गाजी गोरी और अब्दुल्ला फजल.
ये भी पढ़ें- यंग क्रिकेटर को दी हुई सलाह खुद विराट को पड़ गई भारी, लेकिन ‘किंग कोहली’ ने दिखाया बड़ा दिल
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
37 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines