BAN vs AUS 1st T20I Live Streaming: वनडे में इतिहास रचने के बाद अब टी20 में ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा बांग्लादेश, जानें कब-कहां देखें लाइव

BAN vs AUS 1st T20I: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (17 जून) चटगांव में खेला जाएगा. वनडे सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम टी20 सीरीज भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

BAN vs AUS 1st T20I Live Streaming

BAN vs AUS 1st T20I Live Streaming

Bangladesh vs Australia 1st T20I Live Streaming: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बुधवार, 17 जून से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला चटगांव के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में खेला जाएगा. हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर इतिहास रचा था. ऐसे में मेजबान टीम का मनोबल काफी ऊंचा होगा और वह टी20 सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

दूसरी ओर, मिशेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे सीरीज की हार का बदला लेने और टी20 सीरीज का विजयी आगाज करने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा BAN vs AUS 1st T20I मैच?

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 17 जून को चटगांव के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा BAN vs AUS 1st T20I लाइव?

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 1:00 बजे होगा.

विज्ञापन

भारत में कहां देखें BAN vs AUS 1st T20I लाइव?

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मुकाबले के टीवी प्रसारण को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, भारतीय क्रिकेट फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

BAN vs AUS: हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 7 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को 4 मुकाबलों में सफलता मिली है. हालांकि, साल 2021 में बांग्लादेश ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से टी20 सीरीज हराकर बड़ा उलटफेर किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

BAN vs AUS 1st T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शरीफुल इस्लाम.

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, टिम डेविड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, एडम जैम्पा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ