Babar Azam Trolling: हाल ही में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। जिसको खेलने के लिए बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान पहुंची थी। वहीं बांग्लादेश ने इस सीरीज में पाकिस्तान को घर में घुसकर हराया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान का 2-0 से सूपड़ा साफ किया। ये पहली बार है जब बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराने में कामयाब हुई है।
इस सीरीज को हारने के साथ पाकिस्तान को डब्ल्यूटीसी फाइनल की प्वाइंट टेबल से लेकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग तक में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा बांग्लादेश से मिली हार के बाद पूरी पाकिस्तान टीम को उनके देश के लोग और पूर्व क्रिकेटर्स जमकर लताड़ लगा रहे हैं। वहीं अब यूट्यूबर्स ने एक खिलाड़ी की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई है।
ये भी पढ़ें:- UP T20 league 2024: क्या अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे भुवनेश्वर कुमार? जानें कैसे हैं यूपी टी20 लीग के आंकड़े
बाबर आजम का उड़ाया मजाक
दरअसल इस टेस्ट सीरीज में बाबर आजम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। पाकिस्तान की बल्लेबाजी बाबर पर काफी निर्भर करती है लेकिन इस बल्लेबाज ने सभी को काफी निराश किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बाबर को बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा है। एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने बाबर आजम को लेकर कहा कि, आईपीएल में उन्हें कोई 130 रुपये में भी नहीं खरीदेगा। काफी सारे यूजर अलग-अलग पोस्ट शेयर करके बाबर का मजाक बना रहे हैं। हालांकि आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अब बैन है।
सीरीज में मिली थी 2-0 से हार
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के दोनों मैच रावलपिंडी में खेले गए थे। दोनों ही मैचों में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को धूल चटाई। दूसरे मैच को बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीता था। वहीं पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं और देश से माफी भी मांगता हूं।
ये भी पढ़ें:- Duleep Trophy 2024: पहले दिन दिखा गेंदबाजों का दबदबा, हर्षित-विजय कुमार समेत इन बॉलर्स ने जमकर बिखेरी चमक
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
11 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
33 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
52 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines