Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अगस्त से खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज पहला मुकाबला 90 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है. हालांकि दूसरे मैच में पाकिस्तान मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने अनचाही लिस्ट में जगह बना ली है. वह जावेद मियांदाद की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे इस मुकाबले में बाबर आजम रन आउट हो गए. इस तरह उन्होंने अनचाहे लिस्ट में अपनी जगह बना ली. वह अब पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और अजहर अली भी 7 बार टेस्ट में रन आउट हुए हैं. वहीं, इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व दिग्गज जावेद मियांदाद का आता है. वह टेस्ट क्रिकेट में कुल 8 बार रन आउट हुए हैं. अगर बाबर एक बार और रन आउट होते हैं तो वह इस मामले में संयुक्त रूप से जावेद मियांदाद के साथ पहले नंबर पर आ जाएंगे.
शतक से चूके बाबर आजम
बाबर आजम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि वह शतक से चूक गए. उन्होंने 147 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था. उन्होंने अबदुल्लाह शफीक के साथ मिलकर 183 रनों की साझेदारी भी की. शफीक ने नाबाद 323 गेंदों में 160 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली.
ये भी पढ़ें: BCCI में फिर मचा बवाल? सिलेक्शन कमेटी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, रोहित शर्मा से जुड़ा है तार
ऐसा है मैच का हाल
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 105.4 ओवर में 344 रन बनाए थे. टीम की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 150 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कप्तान रोस्टन चेज ने 126 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 115 ओवर में 387 रन बनाए. वहीं, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज अब तक 43.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना चुकी है. वेस्टइंडीज इस मैच में फिलहाल 63 रनों की बढ़त बनाए हुए है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका पहुंचते ही टीम इंडिया ने जीत के लिए बनाया मास्टर प्लान!
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
16 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
49 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines