Babar Azam To James Anderson: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शुक्रवार 12 जुलाई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। एंडरसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के साथ खेला। एंडरसन के संन्यास लेने के बाद पूरा क्रिकेट जगत तेज गेंदबाज को शुभकामनाएं देने लगा। इस कड़ी में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम कहां पीछे रहने वाले थे। जेम्स एंडरसन के रिटायरमेंट पर बाबर आजम को एक नहीं बल्कि दो पोस्ट शेयर करनी पड़ी। दरअसरल बाबर से पहली पोस्ट शेयर करते हुए गलती हो गई थी, जिसके बाद उनको ये पोस्ट डिलीट करनी पड़ी थी।
गलती करने के बाद डिलीट की पोस्ट
बाबर ने पहली पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि आपके ‘कटर’ का सामना करना सौभाग्य की बात थी जिम्मी। इस पोस्ट में बाबर ने ‘कटर’ का गलती से इस्तेमाल कर दिया था। जिसके तुरंत बाद बाबर को ये पोस्ट डिलीट करनी पड़ी, लेकिन कुछ यूजर्स ने बाबर की इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स ले लिए थे। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर बाबर का काफी मजाक भी बनाया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा गूगल ट्रांसलेट से ऐसी गलतियां हो जाती है कभी-कभी।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: राहुल के कप्तान बनाने पर इन खिलाड़ियों को हो सकता है नुकसान! श्रीलंका दौरे से हो सकते हैं बाहर
इसके बाद बाबर ने दूसरी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आपकी स्विंग का सामना करना सौभाग्य की बात थी। अब ये खेल एक महान खिलाड़ी को खो देगा। इस खेल के लिए आपने जो सेवाएं दी है वो उल्लेखनीय है। आपके लिए बहुत बड़ा सम्मान GOAT
आखिरी मैच में लिए 4 विकेट
जेम्स एंडरसन ने अपने आखिरी टेस्ट मैच में 4 विकेट हासिल किए। इस मैच को इंग्लैंड ने 114 रनों से जीत लिया था। इंग्लैंड टीम ने जेम्स एंडरसन को जीत के साथ विदाई दी है। अपने टेस्ट करियर में एंडरसन ने 704 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- जेम्स एंडरसन के रिटायरमेंट पर सचिन तेंदुलकर का खास पोस्ट, सोशल मीडिया पर छाया
ये भी पढ़ें:- WI vs ENG: 21 साल, 188 टेस्ट मैच, 704 विकेट; इंग्लैंड क्रिकेट ने जेम्स एंडरसन के लिए शेयर किया खास Video
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines