जेम्स एंडरसन के रिटायरमेंट पर सचिन तेंदुलकर का खास पोस्ट, सोशल मीडिया पर छाया

Sachin Tendulkar Tribute James Anderson: जेम्स एंडरसन ने अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ एंडरसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। एंडरसन के रिटायरमेंट पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक खास पोस्ट शेयर की है।

James Anderson

James Anderson

Sachin Tendulkar Tribute James Anderson: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आज इंटरनेशन टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अपने 22 साल लंबे करियर पर एंडरसन ने वेस्टइंडीज के साथ आखिरी टेस्ट मैच खेलकर विराम लगा दिया है। एंडरसन के रिटायरमेंट पर टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो अब काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन

एंडरसन के लिए सचिन की खास पोस्ट

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर जेम्स एंडरसन को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हे जिमी! आपने 22 साल के अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का खूब मनोरंजन किया। अलविदा कहते हुए आपकी एक छोटी सी इच्छा है। आपको उस एक्शन, गति, सटीकता, स्विंग और फिटनेस के साथ गेंदबाजी करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है।

विज्ञापन

आगे सचिन ने लिखा कि आपने अपने खेल से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दौर, परिवार के साथ समय बिताने, अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के साथ आपके आगे के जीवन की कामना करता हूं। हर कोई सोशल मीडिया पर एंडरसन को विदाई दे रहा है।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के साथ खेला आखिरी टेस्ट

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जेम्स एंडरसन के करियर का आखिरी मैच रहा। अपने आखिरी मैच में एंडरसन ने 4 विकेट चटकाए। इस मैच को इंग्लैंड ने 114 रनों से जीतकर एंडरसन को शानदार विदाई दी। अपने करियर में जेम्स एंडरसन ने 188 टेस्ट मैच खेले, इस दौरान एंडसरन ने 704 विकेट अपने नाम किए। वेस्टइंडीज को पहले मैच मे हराकर अब इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ