Babar Azam: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है. हालांकि टीम के बुरी खबर ये है कि बाबर आजम पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं. पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को बिना बाबर आजम के उतरना पड़ सकता है. ऐसे में टीम का बल्लेबाजी विभाग कमजोर हो सकता है.
बाबर आजम हो सकते हैं बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बाबर आजम ने बेकेनहैम में प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ पाकिस्तान के वार्म-अप मैच में भाग लिया था. बल्लेबाजी के दौरान उन्हें हाथ पर चोट लगी थी. चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. अब टीम के खिलाड़ी मोहम्मद अब्बास ने बाबर पर बड़ा अपडेट दिया है, जिससे माना जा रहा है कि वह पहले मैच से अनफिट होने की वजह से बाहर हो सकते हैं.
उन्होंने कहा “बाबर खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच वाले दिन लिया जाएगा. उन्होंने आज कुछ थ्रोडाउन और बल्लेबाजी का अभ्यास किया. लेकिन इसके लिए हमें डॉक्टरों की सलाह माननी होगी.”
इसके अलावा शान मसूद भी चोटिल चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था. लेकिन वह दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे. उंगली में फ्रैक्चर की वजह से मसूद दूसरे मैच से बाहर हो गए थे. उनकी चोट पर बात करते हुए अब्बास ने कहा “शान के मामले में भी हम डॉक्टरों की सलाह पर ही भरोसा करेंगे. शान ने पूरे सेशन में अभ्यास किया और वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा था.”
कौन संभालेगा कप्तानी?
अगर बाबर आजम कप्तानी पहला टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं तो उनकी गैरमौजूदगी में अब कप्तानी का जिम्मा कौन संभालेगा? ये सवाल काफी बड़ा है. उनकी कप्तानी में टी-20 कप्तान सलमान अली आगा को कप्तानी मिल सकती है. क्योंकि उन्होंने अभ्यास मैच में भी पाकिस्तान की कमान संभाली थी.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 350 विकेट के साथ कपिल देव की लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
37 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines