हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में होगा बड़ा बदलाव, बाबर आजम फिर बनेंगे कप्तान!

Pakistan Cricket Team Babar Azam Captaincy Reports: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद बाबर आजम को कप्तानी से हटा दिया गया था। फिर शाहीन अफरीदी कप्तान बने लेकिन उनसे भी बोर्ड खुश नहीं है। अब खबरें आ रही हैं कि बाबर आजम एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बन सकते हैं।

विज्ञापन
Babar Azam Can Become Pakistan Cricket Team Captain Again

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंदर कभी स्थिरता नहीं रहती है। ठीक उसी तरह का हाल अब टीम के अंदर भी होता जा रहा है। इसका साफ असर टीम के प्रदर्शन पर भी दिख रहा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारी आलोचना के बाद बाबर आजम को कप्तान से हटा दिया गया था। उनके बाद टेस्ट में कमान शान मसूद को सौंपी गई तो व्हाइट बॉल के कैप्टन शाहीन अफरीदी बन गए। इसके बाद भी टीम का प्रदर्शन सुधरा नहीं बल्कि और खराब हो गया। अब खबरें ऐसी हैं कि पीसीबी बाबर आजम को फिर से कप्तान बनाने की प्लानिंग कर रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम में बड़ा बदलाव हो सकता है।

पाकिस्तान की लोकल मीडिया में यह खबर तेजी से फैल रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाबर आजम को फिर से कप्तान बनाने की प्लानिंग कर रहा है। क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक 12 मार्च को ही जानकारी सामने आई थी कि अफरीदी की टी20 कप्तानी खतरे में है। शुरुआत में मोहम्मद रिजवान के नाम पर तेजी से चर्चा हुई लेकिन अब फिर से बाबर आजम का नाम चर्चा में आ गया है। पीसीबी के अधिकारी कभी भी इस फैसले पर मुहर लगाकर ऐलान कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस पर अंतिम चर्चा चल रही है।

बाबर के बाद गिरा पाकिस्तान का ग्राफ

बाबर आजम की कप्तानी जाने के बाद पाकिस्तान टीम का ग्राफ और तेजी से गिरा। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में तीनों टेस्ट मैच गंवा दिए। इसके बाद शाहीन अफरीदी का टेस्ट था लेकिन उनकी कप्तानी में भी टीम न्यूजीलैंड से 1-4 से बुरी तरह टी20 सीरीज हारकर आई। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट की लीडरशिप में बदलाव हुआ और जका अशरफ की जगह ली नए पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने। नकवी ने अपना पद संभालने के बाद हाल ही में लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही कप्तानी में बदलाव का हिंट दे दिया था।

विज्ञापन

बाबर आजम बोर्ड से नाखुश

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को जिस तरह से कप्तानी से हटाया गया था और अब वापस उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा रही। उससे वह नाखुश थे। वह इसी कारण इस जिम्मेदारी को दोबारा लेने से हिचखिचा रहे थे। उन्होंने अपने संशय को दूर करने के लिए बोर्ड से कई बातों पर अप्रूवल और प्रॉमिस मांगा, फिर उसके बाद ही वह कप्तानी के लिए दोबारा राजी होंगे।

इसी बीच इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर ने रिटायरमेंट वापस ले लिया है। देखना होगा कि दोनों को अगर बाबर आए तो जगह मिलेगी या नहीं। क्योंकि इससे पहले कई मौकों पर इमाद और आमिर ने बाबर की टी20 क्रिकेट में खेलने को लेकर आलोचना टीवी पर की थी। बाबर आजम अगर दोबारा कप्तान बने और इन दोनों को फिर उनकी टीम में मौका मिलेगा या नहीं यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IPL 2024: शुभमन गिल को पहले मिली हार, फिर मैच के बाद आईपीएल काउंसिल ने सुनाई कड़ी सजा

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का वर्ल्ड कप के लिए संभावित स्क्वाड, 3 ऑलराउंडर्स को मिलेगी जगह!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola