IRE vs PAK Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला टी20 आज डबलिन के क्लोंटारफ क्रिकेट क्लब ग्राउंड में हो रहा है। आयरलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इतिहास रच दिया। उन्होंने एरोन फिंच का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
बाबर आजम ने रचा इतिहास
आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 बाबर आजम का बतौर कप्तान 77वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला है। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल में नेतृत्व करने वाले कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले एरोन फिंच ने 76 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी की थी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने और इयोन मोर्गन ने 72-72, वहीं केन विलियमसन ने 71 टी20I में कप्तानी की थी।
बाबर की कप्तानी में जीते 44 मैच
टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान बाबर आजम के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने आज से पहले तक 76 मुकाबलों में पाकिस्तान का नेतृत्व किया था। इस दौरान पाकिस्तान को 44 में जीत मिली थी। बाबर बतौर कप्तान संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टी20I जीतने वाले कप्तान भी हैं। उनके अलावा ब्रायन मसाबा ने 56 में से 44 मैच जीते थे। इस फेहरिस्त में दूसरे पर असगर अफगान और इयोन मोर्गन हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में 42-42 मैच में जीत दर्ज की।
टी20 इंटरनेशनल में बाबर का प्रदर्शन
टी20 इंटरनेशनल में बाबर आजम के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 114 मैच की 107 पारियों में 41.10 की औसत और 129.41 की स्ट्राइक रेट से 3823 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 34 अर्धशतक और 3 शतक भी लगाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 122 रन है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ के टॉस जीतने पर फंस गया यूजर, लोगों ने भेज दिए क्यूआर कोड
ये भी पढ़ें: Team India Head Coach: आवेदन करने के लिए क्या-क्या योग्यता जरूरी? BCCI जारी करेगा विज्ञापन
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
16 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines