Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का फिर से पाक टीम का कप्तान बनने की अटकलें तेज हो गई है। दरअसल वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इस टूर्नामेंट के बाद बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद पाक टेस्ट टीम का कप्तान शाहीन अफरीदी और टेस्ट टीम का कप्तान शान मसूद को बनाया गया था।
इन दोनों खिलाड़ियों की कप्तानी में भी पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। पहले शान मसूद की कप्तानी में टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों टी20 सीरीज में 4-1 से हार मिली थी।
फिर मिलेगी बाबर आजम को कप्तानी!
आगामी टी20 विश्व कप 2024 को देखते हुए पाकिस्तान अपनी टीम को और ज्यादा मजबूत करना चाहता है। ऐसे में एक बार फिर से टीम की कमान बाबर आजम के हाथ में आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की है। बाबर और मोहसिन नकवी के बीच कप्तानी को लेकर चर्चा की खबरें भी सामने आ रही है। ऐसे में पाक टीम के फैंस को उम्मीद है कि बाबर आजम को एक बार फिर से टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बाबर का कप्तानी रिकॉर्ड
बाबर आजम को साल 2020 में पाकिस्तान की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने वनडे क्रिकेट में 40 मैच खेले थे। जिसमें टीम को 24 में जीत और 15 में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में 71 मैच खेले हैं जिसमें टीम को 42 में जीत और 23 में हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा बात अगर टेस्ट क्रिकेट की करे तो पाक टीम ने बाबर की अगुवाई में 20 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें से 10 में जीत और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज तक कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती थी।
ये भी पढ़ें:- RCB के 2 बड़े कीर्तिमान 24 घंटे के अंदर ध्वस्त, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिस गेल के 175 रन का रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- Babar Azam ने PCB अध्यक्ष से की मुलाकात, कप्तानी पर हुई बातचीत; जल्द आएगा बड़ा फैसला!
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कप्तानी से कोच भी नाराज! वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने पूछा सवाल
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
54 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines