Pakistan Cricket Team, Babar Azam: बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मंगलवार, 12 मई को पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 104 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. यह बांग्लादेश की धरती पर पाकिस्तान की पहली टेस्ट हार है, जबकि बांग्लादेश के हाथों लगातार तीसरी टेस्ट हार रही.
लगातार हार और टीम के खराब प्रदर्शन के कराण शान मसूद की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं और उनकी जमकर आलोचना हो रही है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के भीतर कप्तानी बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को फिर से टेस्ट टीम की कमान सौंपी जा सकती है.
बाबर आजम फिर बनेंगे पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान?
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर आजम को फिर से पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है. पीटीआई को टीम के करीबी एक सूत्र ने बताया है कि बांग्लादेश सीरीज के बाद बाबर को फिर से टेस्ट कप्तान बनाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. पाकिस्तान को मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में अभी 7 और टेस्ट मैच खेलने हैं और बोर्ड के कुछ वरिष्ठ अधिकारी मानते हैं कि टीम को स्थिरता देने के लिए बाबर को दोबारा जिम्मेदारी देना सही फैसला हो सकता है.
सूत्रों के अनुसार, टीम के कई खिलाड़ी भी बाबर को फिर से कप्तानी सौंपने के समर्थन में हैं. फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान के तीनों फॉर्मेट के कप्तान मौजूद हैं, जिनमें वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और टी20 कप्तान सलमान अली आगा भी शामिल हैं. बता दें कि, शान मसूद बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी बुरी तरह फ्लॉप रहे और दोनों पारियों में सिर्फ 11 रन बना सके.
दूसरे टेस्ट में होगी बाबर आजम की वापसी!
बाबर घुटने की चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, लेकिन 18 मई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर बाबर दूसरे टेस्ट में वापसी कर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कप्तानी में उनकी वापसी लगभग तय मानी जा सकती है. सूत्रों का कहना है कि बाबर खुद भी दोबारा कप्तानी संभालने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. शुरुआती बातचीत में उन्होंने इस भूमिका को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई है.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें दोबारा वनडे टीम की कप्तानी भी सौंपने पर विचार कर रहा है.
ये भी पढ़ें- एशेज की नाकामी के बाद इंग्लैंड की नई टेस्ट टीम का ऐलान, इन 3 प्लेयर्स का होगा इंटरनेशनल डेब्यू!
तीनों फॉर्मेट के कप्तान थे बाबर
गौरतलब है कि बाबर आजम साल 2019 से 2023 तक पाकिस्तान के तीनों फॉर्मेट के कप्तान रहे थे. हालांकि, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी. बाद में उन्हें 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिर कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने दोबारा पद से इस्तीफा दे दिया.
ये भी पढ़ें- RCB vs KKR मैच पर मंडराया बारिश का खतरा, अगर रद्द हुआ मुकाबला तो किसे होगा नुकसान? जानें प्लेऑफ का पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
33 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
44 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines