एशेज की नाकामी के बाद इंग्लैंड की नई टेस्ट टीम का ऐलान, इन 3 प्लेयर्स का होगा इंटरनेशनल डेब्यू!

England Names Squad For First Test Against New Zealand: इंग्लैंड की मेंस टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया. ये मुकाबला गुरुवार 4 जून 2026 से शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेली गई नाकाम एजेश सीरीज के बाद अंग्रेजों की ये पहली रेड बॉल सीरीज होगी.

England Test Team
1 / 8

ENG vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने कुछ बदलाव किए हैं, जिसमें नए चेहरे को मौका दिया गया है, उम्मीद है कि इस दौरान कुछ 3 यंग क्रिकेटर्स को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

3 नए चेहरे

3 नए चेहरे2 / 8

इस स्क्वाड में 3 नए क्रिकेटर्स को मौका दिया गया है, जिसमें डरहम के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज एमिलियो गे, हैम्पशायर के तेज गेंदबाज सोनी बेकर और समरसेट के विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स र्यू शामिल हैं. इसके अलावा लीसेस्टरशायर के स्पिनर रेहान अहमद, सरे के सीमर मैथ्यू फिशर और ससेक्स के सीमर ओली रॉबिंसन टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं.

विज्ञापन

पूरी टीम

पूरी टीम3 / 8

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की पूरी टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स र्यू, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टंग.

IPL प्लेयर्स का क्या होगा?

IPL प्लेयर्स का क्या होगा?4 / 8

ये टीम 24 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में लॉफबोरो में एक ट्रेनिंग कैंप के लिए रिपोर्ट करेगी. रेहान अहमद और जैकब बेथेल, जो अभी आईपीएल में खेल रहे हैं, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के साथ अपनी जिम्मेदारियां पूरी होने के बाद इंग्लैंड लौटेंगे.

विज्ञापन

टीम के एमडी का बयान

टीम के एमडी का बयान5 / 8

इंग्लैंड मेंस टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर, रॉब की ने कहा, 'हमने एक ऐसी टीम चुनी है जिसमें हमें लगता है कि इंटरनेशल लेवल पर साबित हो चुकी क्वालिटी, काउंटी क्रिकेट में मजबूत प्रदर्शन और टेस्ट स्तर पर आगे बढ़ने की अपार क्षमता वाले खिलाड़ियों का एक बहुत ही रोमांचक कॉम्बिनेशल है.'

युवाओं ने किया इम्प्रेस

युवाओं ने किया इम्प्रेस6 / 8

रॉब की ने आगे कहा, 'एमिलियो, जेम्स और सोनी - इन सभी ने लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई है. इन्होंने न सिर्फ अपने टैलेंट से, बल्कि दबाव वाले हालात में जिस तरह से क्रिकेट खेला है, उससे हमें काफी इम्प्रेस किया है.'

विज्ञापन

इन 3 की वापसी

इन 3 की वापसी7 / 8

रॉब की खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'रेहान, मैट और ओली जैसे खिलाड़ियों का टीम में वापस स्वागत करना भी बहुत अच्छा लग रहा है. ये सभी टीम में अलग-अलग तरह की खूबियां और एक्सपीरिएंस लेकर आते हैं. टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है, और एक टेस्ट टीम के तौर पर हम बिल्कुल यही हालात चाहते हैं.'

जोफ्रा आर्चर पहले टेस्ट से बाहर

जोफ्रा आर्चर पहले टेस्ट से बाहर8 / 8

'जोफ्रा आर्चर पहले टेस्ट के लिए अवेलेबव नहीं हैं. वो अभी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखेंगे. 6 महीने तक लगातार क्रिकेट खेलने के बाद, अब हमारा मकसद उन्हें 'रेड-बॉल क्रिकेट' (टेस्ट क्रिकेट) के लिए पूरी तरह से तैयार करना है.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन