हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Ranji Trophy में आयुष बदोनी का बड़ा धमाका, लगातार दूसरा दोहरा शतक ठोककर विराट-गंभीर की कर ली बराबरी

Ayush Badoni: दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने रणजी ट्रॉफी में अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए लगातार दूसरा दोहरा शतक जड़ दिया है. लगातार दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाने के साथ ही बदोनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और विराट-गंभीर के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं.

विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी में आयुष बदोनी ने जड़ा लगातार दूसरा दोहरा शतक (PIC Credit - X)

Ranji Trophy 2026-27, Ayush Badoni Double Century: दिल्ली के कप्तान और युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी ने रणजी ट्रॉफी में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार दूसरा दोहरा शतक जड़ दिया है. मंगलवार (27 अक्टूबर) को रांची के JSCA स्टेडियम में झारखंड के खिलाफ तीसरे राउंड के मुकाबले में बदोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 216 गेंदों में अपनी डबल सेंचुरी पूरी कर ली. इससे पहले उन्होंने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में दोहरा शतक लगाया था. बदोनी ने लगातार दो पारियों में दो दोहरे शतक लगाकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली और गौतम गंभीर के खास क्लब में एंट्री भी कर ली है.

आयुष बदोनी ने जड़ा लगातार दूसरा दोहरा शतक

दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने रणजी ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ तीसरे राउंड के मुकाबले में अपनी शानदार बल्लेबाजी से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम के लिए बदोनी ने मोर्चा संभाला और दूसरे दिन महज 216 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया. इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और तीन छक्के निकले. उन्होंने 228 गेंदों पर नाबाद 210 रनों की पारी खेली. उनकी इस बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली ने पहली पारी में 515 रन बनाकर पारी घोषित की.

इससे पहले उन्होंने दिल्ली के पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ पालम स्थित एयर फोर्स ग्राउंड पर दोहरा शतक लगाया था और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 217 रन बनाया था. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सिर्फ 42 पारियों में दो दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान, मोहित शर्मा की हुई टीम में एंट्री

विराट कोहली-गौतम गंभीर की कर ली बराबरी

26 वर्षीय आयुष बदोनी ने गुजरात और झारखंड के खिलाफ लगातार मैचों की लगातार दो फर्स्ट क्लास पारियों में दोहरा शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. बदोनी उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लगातार दो फर्स्ट क्लास पारियों में डबल सेंचुरी लगाई है. गौतम गंभीर और विराट कोहली के बाद वह ऐसा करने वाले वह दिल्ली के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं और कुल मिलाकर 21वें भारतीय खिलाड़ी हैं. सबसे पहले केएस रणजीतसिंहजी ने 1900 और 1901 में लगातार दो पारियों में दोहरे शतक लगाए थे. उन्हीं के नाम पर भारत की प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी का नाम रखा गया है.

विज्ञापन

लगातार 2 पारियों में दो फर्स्ट क्लास डबल सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • के.एस. रणजीतसिंहजी – 1900 और 1901
  • पटौदी के नवाब – 1933
  • विजय मर्चेंट – 1941/42 और 1944/45
  • रूसी मोदी – 1944/45
  • दिलीप वेंगसरकर – 1979/80
  • अरुण लाल – 1986/87
  • डब्ल्यू.वी. रमन – 1988/89
  • सुरेन्द्र भावे – 1991/92
  • विनोद कांबली – 1992/93
  • पंकज धर्माणी – 1999/00
  • गौतम गंभीर – 2001/02
  • वेंगोपाल राव – 2003-04
  • संग्राम सिंह – 2008/09
  • पारस डोगरा – 2015-16
  • विराट कोहली – 2017-18
  • मिलिंद कुमार – 2018-19
  • सरफराज खान – 2019-20
  • एन जगदीशन – 2023-24
  • अग्नि चोपड़ा – 2024-25
  • स्नेहल कौथंकर – 2024-25
  • आयुष बडोनी* – 2026-27

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर कीवी टीम के टॉप-ऑर्डर को किया ढेर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola