Never Bowled A No-Ball in IPL History: आईपीएल के इतिहास में एक से बढ़कर एक दिग्गज गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से कई विकेट चटकाए हैं और बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा किया है. लेकिन IPL जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में इन खतरनाक गेंदबाजों ने भी कभी न कभी नो बॉल जरूर फेंकी हैं. हालांकि, एक भारतीय गेंदबाज ऐसा भी रहा है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक एक भी गेंद नहीं फेंकी, जबकि वह 3000 से ज्यादा गेंदें फेंकी हैं और 100 से ज्यादा विकेट भी ले चुका है. तो आइए जानते हैं कौन हैं ये धाकड़ गेंदबाज?
इस भारतीय गेंदबाज ने अब तक नहीं डाली है एक भी नो-बॉल
यह कारनामा किसी और ने नहीं, बल्कि अपनी जादुई फिरकी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को नचाने वाले भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कर दिखाया है. अक्षर एक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं और आईपीएल 2026 में अपना 13वां सीजन खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक एक भी नो-बॉल नहीं डाली है.
2014 में IPL डेब्यू करने वाले अक्षर अब तक 3495 गेंदें फेंक चुके हैं और अपनी फिरकी से 137 विकेट भी हासिल किए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक एक भी नो-बॉल नहीं डाली है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. उनके अलावा, कोई भी गेंदबाज IPL में ये कमाल नहीं कर पाया है. फिलहाल अक्षर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल रहे हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली की टीम इस सीजन अब तक खेले 10 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर मौजूद है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- सोच से कहीं ज्यादा खतरनाक थी लुंगी एनगिडी की चोट, DC कोच ने बताई दर्दनाक लम्हे की कहानी
बुमराह के नाम है सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड
आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज है. बुमराह अब तक के अपने आईपीएल करियर में कुल 39 नो-बॉल डाली हैं, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा फेंकी गई सबसे अधिक हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद उमेश यादव, बुमराह से काफी दूर हैं.
उमेश ने अपने आईपीएल करियर में कुल 24 नो-बॉल फेंकी हैं. इसके बाद लिस्ट में तीसरे स्थान पर एस श्रीसंत और ईशांत शर्मा का नाम संयुक्त रूप से है. इन दोनों गेंदबाजों ने आईपीएल में कुल 23-23 नो-बॉल फेंकी हैं.
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज
- जसप्रीत बुमराह – 39
- उमेश यादव – 24
- एस श्रीसंत – 23
- ईशांत शर्मा – 23
- अमित मिश्रा – 21
- हर्षल पटेल – 21
- लसिथ मलिंगा – 18
ये भी पढ़ें- IPL 2026: PBKS के खिलाफ SRH की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव! हार के बाद कप्तान पैट कमिंस उठाएंगे बड़ा कदम?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines